फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanumanji Puja Vidhi: हनुमानजी को लगाएं उनके 8 प्रिय भोग, जल्दी पूरी होंगी मनोकामनाएं

Wed, 23 Aug 2023 01:54 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Aug 2023 01:54 PM IST
विज्ञापन
hanumanji puja vidhi favourite eight bhog to please lord hanuman
धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान जी को भी कुछ खास चीजें अति प्रिय हैं, जिनका उन्हें भोग लगाकर आप अपनी मनवांछित इच्छाओं की पूर्ति कर सकते हैं।
मंगलवार और शनिवार का दिन विशेष रूप से हनुमानजी की पूजा-सेवा के लिए समर्पित है। मान्यता है कि हनुमानजी की पूजा करने से बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है। इनकी आराधना करने से हर तरह के रोग और कष्ट मिट जाते हैं। शास्त्रों में हनुमान जी की पूजा बहुत ही कल्याणकारी और बेहद शुभ फलदायी मानी गई है। धार्मिक मान्यता के अनुसार हनुमान जी को भी कुछ खास चीजें अति प्रिय हैं, जिनका उन्हें भोग लगाकर आप अपनी मनवांछित इच्छाओं की पूर्ति कर सकते हैं।


Raksha Bandhan 2023 Date: कब है रक्षाबंधन 30 या 31 अगस्त को? क्यों है भ्रम की स्थिति, जानिए 10 कारण
hanumanji puja vidhi favourite eight bhog to please lord hanuman
पान का बीड़ा
अपना काम हनुमानजी को सौपने के लिए एवं दुश्मन से छुटकारा पाने के लिए हनुमान जी को मीठा पान का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। ध्यान रहे पान में चूना, तंबाकू एवं सुपारी नहीं होनी चाहिए। हनुमानजी के आगे हर मंगलवार और शनिवार पान चढ़ाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें, ऐसा करने से हर काम में सफलता प्राप्त होती है।
hanumanji puja vidhi favourite eight bhog to please lord hanuman
हनुमान जी
नारियल
मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमानजी पर नारियल चढ़ाएं। ऐसा करने से हनुमानजी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा करते हैं और स्वयं उनके रक्षक बनकर आते हैं।ध्यान रहे कभी भी नारियल को तोड़ कर हनुमानजी को अर्पित न करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
hanumanji puja vidhi favourite eight bhog to please lord hanuman
Hanuman Ji - फोटो : iStock
गुड़-चने का प्रसाद
यदि कोई साधक भुने हुए चने और गुड़ का प्रसाद हनुमानजी पर प्रतिदिन चढ़ाता है। तो उसके घर में कितना भी लड़ाई-क्लेश क्यों न हो हनुमानजी की कृपा से घर में शांति आ जाती है। वहीँ गुड़ और चने का भोग लगाने से मंगल दोष मिटता है। यदि प्रतिदिन संभव न हो तो हर मंगलवार और शनिवार को गुड़ और चने का भोग लगाने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
hanumanji puja vidhi favourite eight bhog to please lord hanuman
Hanuman Ji - फोटो : iStock
इमरती या जलेबी
हनुमान जी को इमरती और जलेबी का भोग भी बहुत पसंद है। वैसे तो किसी भी दिन हनुमान जी को इमरती या जलेबी का भोग लगा सकते हैं लेकिन मंगलवार और शनिवार का महत्व अधिक है।इमरती का भोग लगाने से भक्त को हनुमानजी के साथ-साथ सभी देवी-देवताओं की प्राप्त होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed