फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guruwar Puja Vidhi: गुरुवार का रखा है व्रत ? तो इस सरल विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा

Thu, 12 Jun 2025 06:54 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 12 Jun 2025 06:54 AM IST
सार

Guruwar Puja Vidhi: वैसे तो रोजाना घरों में भगवान विष्णु की पूजा की जाती हैं। लेकिन प्रभु की विशेष कृपा पाने के लिए गुरुवार का दिन उत्तम है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन पूजा-पाठ व अन्य शुभ कार्य करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं। 

विज्ञापन
Guruwar Vrat Niyam Lord Vishnu Puja Vidhi Niyam in Hindi
Guruwar Puja Vidhi - फोटो : Adobe Stock

Guruwar Puja Vidhi: वैसे तो रोजाना घरों में भगवान विष्णु की पूजा की जाती हैं। लेकिन प्रभु की विशेष कृपा पाने के लिए गुरुवार का दिन उत्तम है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन पूजा-पाठ व अन्य शुभ कार्य करने से श्रीहरि प्रसन्न होते हैं। वहीं ज्योतिष में भी गुरुवार की उपासना का महत्व बताया गया है। इस दिन व्रत रखने से कुंडली में गुरु की स्तिथि मजबूत होती हैं। बता दें, गुरु ज्ञान, विवाह और वैवाहिक सुख के कारक ग्रह है। यदि किसी व्यक्ति के विवाह में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो अक्सर गुरुवार उपवास या पूजा करने की सलाह दी जाती हैं। मान्यता है कि इसके प्रभाव से समस्त परेशानियां दूर होती हैं। इस दौरान विष्णु जी की पूजा हमेशा संपूर्ण विधि से करनी चाहिए। यह शुभ होता है। ऐसे में आइए गुरुवार की पूजा विधि के बारे में जानते हैं।

Guruwar Vrat Niyam Lord Vishnu Puja Vidhi Niyam in Hindi
Guruwar Puja Vidhi - फोटो : Adobe Stock

गुरुवार पूजा विधि

  • पूजा के लिए सबसे पहले आप एक चौकी पर पीले रंग का वस्त्र बिछा दें।
  • इसके बाद इसपर भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर को रखें।
  • अब आप प्रभु को पीले चावल अर्पित करें।
  • इसके बाद हल्दी, गुड़, दाल और एक केला भी अवश्य रख लें।
Guruwar Vrat Niyam Lord Vishnu Puja Vidhi Niyam in Hindi
Guruwar Puja Vidhi - फोटो : Adobe Stock
  • विष्णु जी के मंत्रों का जाप करते हुए शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं।
  • अब गुरुवार के व्रत की कथा का पाठ करें।
  • भगवान विष्णु की आरती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Guruwar Vrat Niyam Lord Vishnu Puja Vidhi Niyam in Hindi
Guruwar Puja Vidhi - फोटो : Adobe Stock
  • अंत में गाय को रोटी या गुड़ खिलाएं। इससे सभी तरह की समस्याएं समाप्त होती हैं।
  • इसके बाद आप अपनी क्षमता के अनुसार पीले रंग के वस्त्र, केला या चने की दाल का दान करें।
  • आप हल्दी भी दान में दे सकते हैं। इससे कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती हैं।
विज्ञापन
Guruwar Vrat Niyam Lord Vishnu Puja Vidhi Niyam in Hindi
Guruwar Puja Vidhi - फोटो : adobe stock
भगवान विष्णु की आरती

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

 जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय...॥
 
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय...॥
 
तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय...॥
 
तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय...॥
 
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय...॥
 
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय...॥
 
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय...॥
 
तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय...॥
 
जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय...॥


                
        
                
         
        

                
        
                
         
        First Sawan Somwar 2025: कब रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed