फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Purnima 2021: जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को गुरु ही दूर कर सकता है

विज्ञापन
Guru Purnima 2021 Importance and significance
गुरु पूर्णिमा 2021 - फोटो : social media

गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। 24 जुलाई 2021 दिन शनिवार और नक्षत्र उ . षा. नक्षत्र जो सूर्य का नक्षत्र है। इस नक्षत्र में गुरु पूजन या गुरु का ध्यान करना, गुरु का सानिध्य प्राप्त होना अत्यंत दुर्लभ है। यह जीवन का एक अलौकिक अवसर माना जाता है जिसमें गुरु के प्रति समर्पित हो कर अपने प्रारब्ध के अंधकार से मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं और भविष्य के उजालो से जुड़ा जा सकता है जो एक पूज्य गुरु द्वारा ही सम्भव है। आज के दिन अपने इष्टदेव का ध्यान करते हुए अपने गुरु का आशीर्वाद अवश्य लें। सूर्य के नक्षत्र में गुरु पूर्णिमा होने से यह योग अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। यथासंभव आज अपने जीवन में गुरु धारण करें और गुरु दीक्षा लें क्योंकि गुरु दीक्षा आपको देता है लेकिन कई जन्मो का ज़िम्मेवारी स्वयं लेता है। गुरु द्वारा दिए हुए मंत्र का सदैव मानसिक जाप करें जो कि आपके लिए सर्वत्र कल्याणकारी रहेगा बिना गुरु के सानिध्य के आप अपूर्ण है, अतः पूर्णता हेतु गुरु आवश्यक हैं। 

Guru Purnima 2021 Importance and significance
गुरु पूर्णिमा 2021 - फोटो : Social media

जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को ब्रह्म स्वरूप गुरु ही दूर कर सकता है और जीवन को प्रकाश दे सकता है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु दीक्षा हेतु गुरु से विनय करना चाहिए। इस अवसर पर माता पिता और समस्त अध्यात्म जगत के गुरु को अभिवादन करना चाहिए।

Guru Purnima 2021 Importance and significance
गुरु पूर्णिमा 2021 - फोटो : Social media

ज्योतिष में और वेदों में गुरु दीक्षा का अत्यंत महत्व है। गुरु दीक्षा लेने के पश्चात आप किसी भी प्रकार के पितृदोष से मुक्त हो जाते है। कुंडली में कोई देव दोष है वह भी गुरु के कृपा से समाप्त हो जाता है। जीवन में कोई भी यज्ञ पूजा पाठ तब तक सफल नहीं होता है जब तक गुरु कृपा ना हो। बिना गुरु दीक्षा लिए आपका कोई भी दिया हुआ दान सफल नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima 2021 Importance and significance
गुरु पूर्णिमा 2021 - फोटो : Social media

गुरु दीक्षा लेने से और गुरु कृपा से आप अपने जीवन में समस्त ऋण जैसे देव ऋण , पितृ ऋण , से मुक्ति पा जाते है। गुरु मंत्र ही सबसे बड़ा मंत्र होता है जो देवता भी स्वीकार करते है। गुरु के होने पर आपको किसी प्रकार की अन्य साधना की अनिवार्यता नहीं है क्यों की गुरु का पुण्य आपको प्राप्त होता है, जिस घर में निरंतर गुरु मंत्र का जाप होता है वहां वास्तु दोष नहीं होता है। 

विज्ञापन
Guru Purnima 2021 Importance and significance
गुरु पूर्णिमा 2021 - फोटो : Social media

भारतवर्ष की भूमि पर गुरु की महिमा और शौर्य गाथा से ओतप्रोत है और गुरु की महिमा का वर्णन भरा पड़ा है। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी को शुभकामना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed