गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। 24 जुलाई 2021 दिन शनिवार और नक्षत्र उ . षा. नक्षत्र जो सूर्य का नक्षत्र है। इस नक्षत्र में गुरु पूजन या गुरु का ध्यान करना, गुरु का सानिध्य प्राप्त होना अत्यंत दुर्लभ है। यह जीवन का एक अलौकिक अवसर माना जाता है जिसमें गुरु के प्रति समर्पित हो कर अपने प्रारब्ध के अंधकार से मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं और भविष्य के उजालो से जुड़ा जा सकता है जो एक पूज्य गुरु द्वारा ही सम्भव है। आज के दिन अपने इष्टदेव का ध्यान करते हुए अपने गुरु का आशीर्वाद अवश्य लें। सूर्य के नक्षत्र में गुरु पूर्णिमा होने से यह योग अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। यथासंभव आज अपने जीवन में गुरु धारण करें और गुरु दीक्षा लें क्योंकि गुरु दीक्षा आपको देता है लेकिन कई जन्मो का ज़िम्मेवारी स्वयं लेता है। गुरु द्वारा दिए हुए मंत्र का सदैव मानसिक जाप करें जो कि आपके लिए सर्वत्र कल्याणकारी रहेगा बिना गुरु के सानिध्य के आप अपूर्ण है, अतः पूर्णता हेतु गुरु आवश्यक हैं।
2 of 5
गुरु पूर्णिमा 2021
- फोटो : Social media
जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को ब्रह्म स्वरूप गुरु ही दूर कर सकता है और जीवन को प्रकाश दे सकता है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु दीक्षा हेतु गुरु से विनय करना चाहिए। इस अवसर पर माता पिता और समस्त अध्यात्म जगत के गुरु को अभिवादन करना चाहिए।
3 of 5
गुरु पूर्णिमा 2021
- फोटो : Social media
ज्योतिष में और वेदों में गुरु दीक्षा का अत्यंत महत्व है। गुरु दीक्षा लेने के पश्चात आप किसी भी प्रकार के पितृदोष से मुक्त हो जाते है। कुंडली में कोई देव दोष है वह भी गुरु के कृपा से समाप्त हो जाता है। जीवन में कोई भी यज्ञ पूजा पाठ तब तक सफल नहीं होता है जब तक गुरु कृपा ना हो। बिना गुरु दीक्षा लिए आपका कोई भी दिया हुआ दान सफल नहीं होता है।
4 of 5
गुरु पूर्णिमा 2021
- फोटो : Social media
गुरु दीक्षा लेने से और गुरु कृपा से आप अपने जीवन में समस्त ऋण जैसे देव ऋण , पितृ ऋण , से मुक्ति पा जाते है। गुरु मंत्र ही सबसे बड़ा मंत्र होता है जो देवता भी स्वीकार करते है। गुरु के होने पर आपको किसी प्रकार की अन्य साधना की अनिवार्यता नहीं है क्यों की गुरु का पुण्य आपको प्राप्त होता है, जिस घर में निरंतर गुरु मंत्र का जाप होता है वहां वास्तु दोष नहीं होता है।
5 of 5
गुरु पूर्णिमा 2021
- फोटो : Social media
भारतवर्ष की भूमि पर गुरु की महिमा और शौर्य गाथा से ओतप्रोत है और गुरु की महिमा का वर्णन भरा पड़ा है। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी को शुभकामना।