फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashadha Gupt Navratri 2022: गुप्त नवरात्रि आज से शुरू, नौ दिनों में माता रानी को लगाएं इन चीजों का भोग

Thu, 30 Jun 2022 10:30 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 30 Jun 2022 10:30 AM IST
विज्ञापन
Gupt Navratri 2022 Ashada How to Happy Maa Jagdamba by Offering These Things in Hindi
गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : iStock

Ashadha Gupt Navratri 2022: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि आज यानी 30 जून 2022, दिन गुरुवार से शुरू हो रही है। इसका समापन 8 जुलाई को होगा। गुप्त नवरात्रि के नौ दिन में महाविद्याओं की खास साधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में मां के नौ रूपों की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में जो जातक पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करते हैं, उन पर दुर्गा मां प्रसन्न होकर अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं। नवरात्रि के इन पावन दिनों में सुबह-शाम माता रानी के भक्त भजन-कीर्तन और भोग लगाकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं। ऐसे में यदि नौ दिनों तक मां दुर्गा को खास चीजों का भोग लगाया जाए, तो मां जल्द प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख-सौभाग्य और आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। आइए जानते हैं नौ दिनों में किन चीजों का भोग लगाना चाहिए...

Gupt Navratri 2022 Ashada How to Happy Maa Jagdamba by Offering These Things in Hindi
गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : iStock
गुप्त नवरात्रि में इन चीजों का लगाएं भोग

प्रतिपदा- रोगमुक्त रहने के लिए प्रतिपदा तिथि के दिन मां शैलपुत्री को गाय के घी से बनी सफेद चीजों का भोग लगाएं। 
द्वितीया- लंबी उम्र के लिए द्वितीया तिथि को मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग लगाएं।
Gupt Navratri 2022 Ashada How to Happy Maa Jagdamba by Offering These Things in Hindi
गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : iStock

तृतीया- दुख से मुक्ति के लिए तृतीया तिथि पर मां चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीजों का भोग लगाएं। 
चतुर्थी- तेज बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने के लिए चतुर्थी तिथि पर मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gupt Navratri 2022 Ashada How to Happy Maa Jagdamba by Offering These Things in Hindi
गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : iStock

पंचमी- स्वस्थ शरीर के लिए मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं। 
षष्ठी- आकर्षक व्यक्तित्व और सुंदरता पाने के लिए षष्ठी तिथि के दिन मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाएं। 

विज्ञापन
Gupt Navratri 2022 Ashada How to Happy Maa Jagdamba by Offering These Things in Hindi
गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : istock

सप्तमी- संकटों से बचने के लिए सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की पूजा में गुड़ का नैवेद्य अर्पित करें। 
अष्टमी- संतान संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिए अष्टमी तिथि पर मां महागौरी को नारियल का भोग लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed