फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gupt Navratri 2022: नौकरी और करोबार में उन्नति के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय, प्रसन्न होंगी मां दुर्गा

Thu, 30 Jun 2022 08:11 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 30 Jun 2022 08:11 AM IST
विज्ञापन
Gupt Navratri 2022 ke Upay do these remedies to get happiness and prosperity
नौकरी और करोबार में उन्नति के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय - फोटो : iStock

Gupt Navratri 2022: आषाढ़ माह में गुप्त नवरात्रि का आरंभ 30 जून से हो रहा है। 9 जुलाई को दशमी तिथि के साथ इसका समापन होगा। प्रतिपदा तिथि के दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः काल 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। गुप्त नवरात्रि में जो भी जातक पूरे श्रद्धा भाव के साथ मां दुर्गा की पूजा करते हैं, उन पर दुर्गा मां प्रसन्न होकर अपनी विशेष कृपा बरसाती हैं। मान्यता है कि तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए गुप्त नवरात्रि के समय की गई साधना शीघ्र फलदायी होती है। नवरात्रि के इन पावन दिनों में सुबह-शाम माता रानी के भक्त भजन-कीर्तन और भोग लगाकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं। इसके अलावा इन नौ दिनों में कुछ उपाय करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि में किए जाने वाले उपायों के बारे में....  

Gupt Navratri 2022 ke Upay do these remedies to get happiness and prosperity
नौकरी और करोबार में उन्नति के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय - फोटो : iStock
गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय

यदि आप या परिवार का सदस्य बीमारी से परेशान है, तो गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। साथ ही 'ऊँ क्रीं कालिकायै नमः:' मंत्र का जप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से बीमारियों से जल्द ही राहत मिलने लगती है।

Gupt Navratri 2022 ke Upay do these remedies to get happiness and prosperity
नौकरी और करोबार में उन्नति के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय - फोटो : iStock

यदि आप नौकरी व रोजगार में तरक्की पाना चाहते हैं, तो गुप्त नवरात्रि के दौरान रात में मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके अलावा नौ बताशे लें और प्रत्येक बताशे पर दो लौंग रखें। इन्हें मां दुर्गा को समर्पित कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gupt Navratri 2022 ke Upay do these remedies to get happiness and prosperity
नौकरी और करोबार में उन्नति के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय - फोटो : iStock

धन-संपत्ति और समृद्धि के लिए भी गुप्त नवरात्रि के नौ दिन बेहद ही खास हैं। इस दौरान घर में चांदी या सोने का सिक्का खरीद कर लाने से बरकत आती है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

विज्ञापन
Gupt Navratri 2022 ke Upay do these remedies to get happiness and prosperity
नौकरी और करोबार में उन्नति के लिए गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय - फोटो : istock

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवाह संबंधी अड़चन को दूर करने के लिए मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही उन्हें हर रात्रि लाल फूलों की माला चढ़ाएं। ऐसा करने से विवाह संबंधी समस्या का समाधान होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed