फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Jammu Kashmir News: govt removes article 370 and know famous temple in jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर के कुछ बड़े मंदिर, जिनका है पौराणिक महत्व

Mon, 05 Aug 2019 01:08 PM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Mon, 05 Aug 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir News: govt removes article 370 and know famous temple in jammu and kashmir
vaishno devi

नरेंद्र मोदी सरकार ने कश्मीर को लेकर एतिहासिक फैसला लिया है। सरकार ने राज्यसभा में कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल पेश कर दिया है। जिसके तहत धारा 370 का खात्मा किया जाएगा। ऐसे में हम आपको जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे है जिसका अपना पौराणिक महत्व है।

विज्ञापन

मार्तण्ड: यह मंदिर अनंतनाग और पहलगाम के रास्ते में स्थित है। यह सूर्यदेव का मंदिर है। जिन्हें सूर्यदेव की पूजा करनी होती है वह दर्शन के लिए आते हैं।

विज्ञापन

सुद्धमहादेव: यह मंदिर शिव भक्तों के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर जम्मू से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आने के बाद शिव जी और पार्वती जी से जुड़ी कई कहानियों का पता चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शंकराचार्य मंदिर: शंकराचार्य के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर का निर्माण राजा अशोक ने करवाया था। अभी भी यहां दर्शन के लिए शंकराचार्य के भक्त आते हैं।

ज्वाला देवी मंदिर: हिमाचल के आलावा जम्मू में भी एक ज्वाला देवी मंदिर है। जहां लोग बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आते हैं। 

वैष्णों देवी मंदिर: माता वैष्णों देवी का मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहां हर मौसम में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। देश ही नहीं विदेश में भी इसकी मान्यता है।

अमरनाथ गुफा: जम्मू कश्मीर में स्थित अमरनाथ गुफा में हर साल हिम यानी बर्फ से स्वयंभू शिवलिंग तैयार होता है। हैरान करने वाली बात यह है कि हिमलिंग के निर्मित होने के लिए जल का स्रोत क्या है और यह शिवलिंग कैसे बनता है यह अपने आप में एक बड़ा अनसुलझा रहस्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed