फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गीता जयंती 2020: इस दिन दिया था भगवान कृष्ण ने गीता का ज्ञान, जानिए महत्व और तिथि

Thu, 10 Dec 2020 04:01 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 10 Dec 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
geeta jayanti 2020 Know the significance and date of Geeta Jayanti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हर धर्म का एक ग्रंथ होता है उसी तरह से हिंदू सनातन धर्म में गीता को धर्म ग्रंथ का स्थान दिया गया है। हिंदू धर्म में गीता एक बहुत ही पवित्र ग्रंथ माना गया है। गीता में भगवान कृष्ण के द्वारा महाभारत के युद्ध के समय ज्ञान दिया गया है। महाभारत ग्रंथ में गीता के कुल 18 अध्याय है। जिनमें से 6 अध्याय में कर्मयोग, 6 अध्याय में ज्ञानयोग और अंतिम 6 अध्यायों में भक्तियोग के उपदेश दिए गए हैं। श्रीमद्भागवत गीता में 18 अध्यायों में 700 श्लोक हैं। गीता का ज्ञान आज के जीवन में भी व्यक्ति को सत्कर्मों की ओर अग्रसर करता है। गीता को गीतोपनिषद के नाम से भी जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं गीता जयंती का महत्व और तिथि

geeta jayanti 2020 Know the significance and date of Geeta Jayanti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

महाभारत काल में भगवान कृष्ण ने कौरवों और पांडवो के मध्य एक अहम् भूमिका निभाई थी। जब महाभारत के युद्ध के समय जब अर्जुन अपने सगे संबंधियों को देखकर विचलित हो गए, तब भगवान कृष्ण ने अर्जुन के ज्ञानचक्षु खोलने के लिए उन्हें उपदेश दिए थे। पुराणों में उल्लेख मिलता है कि कलयुग आरंभ होने से 30 वर्ष पहले गीता का उद्भव हुआ था। इसलिए गीता जयंती मनाई जाती है।  इस साल गीता जयंती की 5157वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। इसी दिन मोक्षदा एकादशी भी रहती है, इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है।

geeta jayanti 2020 Know the significance and date of Geeta Jayanti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
  • इस दिन गीता का पाठ करने और श्रवण करने का विशेष महत्व माना जाता है। 
  • इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की जाती है।
  • इस दिन गीता का पाठ करने से कृष्ण जी की कृपा प्राप्त होती है। 
  • इस दिन एकादशी का व्रत करने से सभी मनोकमानाओं की पूर्ति होती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
geeta jayanti 2020 Know the significance and date of Geeta Jayanti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जानिए गीता जयंती 2020 तिथि 
एकादशी तिथि प्रारंभ-  24 दिसंबर 2020 को रात 11 बजकर 17 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त:- 25 दिसंबर 2020 रात 1 बजकर 54 मिनट तक 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed