फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gayatri Jayanti 2022: गायत्री मंत्र के जाप से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ, दूर हो जाती हैं सभी समस्याएं

Tue, 07 Jun 2022 11:10 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 07 Jun 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
Gayatri Jyanti 2022 Gayatri Mantra Chanting Right Way and Benefits in Hindi
गायत्री मंत्र के जाप से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ - फोटो : अमर उजाला

Gayatri Mantra Benefits: प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गायत्री जयंती मनाई जाती है। इस साल गायत्री जयंती 11 जून 2022, दिन शनिवार को है। इस दिन मां गायत्री की विशेष आराधना की जाती है। इस दिन विधि-विधान से पूजा अर्चना के अलावा गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। गायत्री मंत्र को सर्वश्रेष्ठ मंत्रों में एक माना जाता है। वेदों में गायत्री मंत्र का विस्तार पूर्वक से वर्णन किया गया है। मान्यता है कि इस मंत्र में इतनी ऊर्जा है कि नियमित रूप से तीन बार इस महामंत्र का जाप करने से सारी नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं। गायत्री मंत्र का जाप दिन में तीन बार करना चाहिए। गायत्री मंत्र के जाप से कई चमत्कारी लाभ भी मिलते हैं। आइए जानते हैं गायत्री मंत्र का हिंदी अर्थ और इसके जाप से होने वाले फायदों के बारे में.... 



गायत्री मंत्र
'ॐ भूर्भव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।' 

Gayatri Jyanti 2022 Gayatri Mantra Chanting Right Way and Benefits in Hindi
गायत्री मंत्र के जाप से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ - फोटो : अमर उजाला

गायत्री मंत्र का हिंदी अर्थ
'उस सर्वरक्षक प्राणों से प्यारे, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अन्तः करण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करे।' 

Gayatri Jyanti 2022 Gayatri Mantra Chanting Right Way and Benefits in Hindi
गायत्री मंत्र के जाप से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ - फोटो : अमर उजाला
हर परेशानी हो जाती है दूर 

नियमित रूप से गायत्री मंत्र का जाप करने वाले व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याएं, परेशानियां हमेशा के लिए खत्म हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gayatri Jyanti 2022 Gayatri Mantra Chanting Right Way and Benefits in Hindi
गायत्री मंत्र के जाप से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ - फोटो : अमर उजाला

विद्यार्थियों के लिए ये मंत्र बहुत लाभदायक है। मान्यता है कि रोजाना इस मंत्र का 108 बार जाप करने से विद्यार्थी को सभी प्रकार की विद्या प्राप्त करने में आसानी होती है। पढ़ाई में मन लगने लगता है। साथ ही एक बार में ही पढ़ा हुआ सब याद हो जाता हैं।

विज्ञापन
Gayatri Jyanti 2022 Gayatri Mantra Chanting Right Way and Benefits in Hindi
गायत्री मंत्र के जाप से मिलते हैं कई चमत्कारी लाभ - फोटो : iStock

मान्यता है कि जो भी जातक गायत्री मंत्र का नियमित रूप से जाप करता है, उसकी त्वचा में स्वतः ही चमक आने लगती है। नेत्रों में तेज आता है। साथ ही क्रोध शांत होता है और दिव्य ज्ञान की प्राप्ति होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed