फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Utsav 2023: आज से घर-घर पधारेंगे मंगलमूर्ति, करें गणपति के स्वरूपों के दर्शन और जानें खास बातें

Tue, 19 Sep 2023 07:17 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 19 Sep 2023 07:17 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Utsav 2023 Happy Ganesh Chaturthi Wishes Ganesh Images Calendar Shubhkamnaye Whatsapp Status Messages
Ganesh Chaturthi 2023 - फोटो : अमर उजाला

Ganesh Chaturthi 2023 Wishes in Hindi: हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष पर देशभर में गणेश उत्सव की धूम रहती है। इस वर्ष मंगलवार, 19 सितंबर से 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत हो रही है। यह दस दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव 28 सितंबर तक रहेगा। इस वर्ष पंचांग भेद के कारण भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 2 दिन रहेगी। 18 सितंबर से चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी जो 19 सितंबर की सुबह 10 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। 18 सितंबर को गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा और 19 सितंबर से गणेशोत्सव की शुरुआत होगी। इस बार मंगलवार और गणेश चतुर्थी का शुभ योग रहेगा और इसके अलावा रवियोग, स्वाति और विशाखा नक्षत्र भी रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी पर घर-घर भगवान गणपति विराजते हैं और पूजा-आराधना की जाती है। गणेशोत्सव के मौके पर आइए जानते हैं भगवान गणेश से जुड़ी कुछ खास बातें...

Ganesh Utsav 2023 Happy Ganesh Chaturthi Wishes Ganesh Images Calendar Shubhkamnaye Whatsapp Status Messages
Ganesh chaturthi - फोटो : अमर उजाला
1-हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष में चतुर्थी तिथि आती है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेशजी का जन्म हुआ था, इस कारण से सभी चतुर्थियों में यह चतुर्थी खास होती है। इस तिथि पर भगवान गणपति को घर-घर विराजमान कर उनकी पूजा-उपासना की जाती है। 
Ganesh Utsav 2023 Happy Ganesh Chaturthi Wishes Ganesh Images Calendar Shubhkamnaye Whatsapp Status Messages
importance of Ganesh Chaturthi - फोटो : अमर उजाला
2- भगवान गणेश के अलग-अलग स्वरूप हैं जिसमें हर एक स्वरूप में सफल, सुखी और शांति से जुड़े जीवन के अहम सूत्र छिपे हुए होते हैं। भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को गणेश जी के सिद्धि विनायक स्वरूप की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन गणेश जी दोपहर में अवतरित हुए थे, इसलिए यह गणेश चतुर्थी विशेष फलदायी बताई जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Utsav 2023 Happy Ganesh Chaturthi Wishes Ganesh Images Calendar Shubhkamnaye Whatsapp Status Messages
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
3- गणेशजी के अनेक नाम हैं लेकिन ये 12 नाम प्रमुख है- समुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न-नाशक , विनायक, धूमकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन। किसी भी शुभ कार्य को करने के दौरान जैसे विद्या अध्ययन, विवाह के समय, यात्रा , रोजगार के शुभारंभ या अन्य किसी भी शुभ कार्य को करते समय गणेश के 12 नाम लेने से कार्यो की अड़चनें दूर होती है और जीवन में अच्छी सफलताएं हासिल होती हैं। 
विज्ञापन
Ganesh Utsav 2023 Happy Ganesh Chaturthi Wishes Ganesh Images Calendar Shubhkamnaye Whatsapp Status Messages
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
4- गणेश का वाहन चूहा है इनकी दो पत्नियां रिद्वि और सिद्वि हैं। लाभ और क्षेम भगवान गणेश के दो पुत्र हैं। रिद्धि से शुभ जबकि सिद्धि से लाभ का जन्म हुआ था। संतोषी माता भगवान गणेश की मानस पुत्री हैं। माता पिता भगवान शंकर व पार्वती भाई श्री कार्तिकेय और बहन अशोक सुन्दरी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed