फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Feng Shui Tips : घर में सुख समृद्धि लाती हैं ये चीजें, पैसों की भी कभी नहीं होने देतीं कमी

Tue, 01 Mar 2022 04:58 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 01 Mar 2022 04:58 PM IST
विज्ञापन
Feng Shui Tips in hindi for good luck wealth and happiness
फेंगशुई टिप्स : घर में सुख समृद्धि लाती हैं ये चीजें - फोटो : iStock

अपने घर में हर कोई सुख और शांति चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह के फेंगशुई टिप्स अपनाते हैं। भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में भी कई चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें घर में रखने से लोगों के दिन बदल जाते हैं। फेंगशुई के नियम के अनुसार अगर कोई सामान घर में रखा जाय तो हर काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं। साथ ही पैसों की तंगी भी धीरे-धीरे दूर होने लगती है। चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखना बेहद शुभ होता है। कहा जाता है कि इन मूर्तियों को घर में रखने से तरक्की और आर्थिक उन्नति प्राप्त होती है। आपके घर में सकारात्मकता आती है और आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी मूर्तियों को घर में रखने से आपको कौन से फायदे होंगे... 

Feng Shui Tips in hindi for good luck wealth and happiness
फेंगशुई टिप्स : घर में सुख समृद्धि लाती हैं ये चीजें - फोटो : iStock
गाय
  • घर पर पीतल की बनी हुई गाय की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जिन दंपति को संतान प्राप्ति की कामना है उन्हें पीतल से बनी गाय की प्रतिमा रखनी चाहिए। साथ ही पढ़ाई करने वालों के लिए भी गाय की प्रतिमा रखना अच्छा रहता है। इससे पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है।
Feng Shui Tips in hindi for good luck wealth and happiness
फेंगशुई टिप्स : घर में सुख समृद्धि लाती हैं ये चीजें - फोटो : iStock
कछुआ
  • फेंगशुई वास्तु के अनुसार घर में कछुआ रखने से धन वृद्धि होती है। मान्यता है कि जिस स्थान पर कछुआ होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। धन वृद्धि के लिए घर के ड्राइंग रूम में पूर्व और उत्तर दिशा में कछुए की स्थापना करनी चाहिए। इससे धन लाभ मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Feng Shui Tips in hindi for good luck wealth and happiness
फेंगशुई टिप्स : घर में सुख समृद्धि लाती हैं ये चीजें - फोटो : iStock
ऊंट
  • वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, घर पर ऊंट की मूर्ति रखने से सुख सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसे घर के ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे आपकी नौकरी और व्यवसाय से संबंधित समस्याओं का समाधान हो जाता है। आपके करियर को फायदा पहुंचता है।
विज्ञापन
Feng Shui Tips in hindi for good luck wealth and happiness
फेंगशुई टिप्स : घर में सुख समृद्धि लाती हैं ये चीजें - फोटो : iStock
हाथी
  • हाथी को ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार भी हाथी की प्रतिमा रखना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं शयनकक्ष में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु से संबंधित सभी दोष से मुक्ति प्राप्त की जा सकती है। साथ ही कहा जाता है कि चांदी का ठोस हाथी घर में रखने से घर में धन, समृद्धि आती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed