फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Falgun Month 2026: आज से शुरू हिंदू कैलेंडर का आखिरी माह, जानें इसका महत्व और नियम

Mon, 02 Feb 2026 01:06 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 02 Feb 2026 01:06 PM IST
सार

Falgun Maas significance: 2 फरवरी 2026 से फाल्गुन महीने की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू कैलेंडर में फाल्गुन को साल का अंतिम महीना है। इस दौरान कई बड़े पर्व और धार्मिक आयोजन होते हैं, जो इसे खास बनाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस माह का महत्व...

विज्ञापन
Falgun Month 2026 start date phalgun month significance and puja rules
फाल्गुन माह का महत्व - फोटो : Amar Ujala

Falgun Maas 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार, 2 फरवरी 2026 से फाल्गुन (फागुन) महीने की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू कैलेंडर में फाल्गुन को साल का अंतिम महीना है। यह महीना धार्मिक मान्यताओं के अनुसार परिवर्तन, शुद्धि, संयम और नए आरंभ का प्रतीक माना जाता है। आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से यह महीना बेहद शुभ माना जाता है। फाल्गुन को आनंद और उत्सव का महीना कहा गया है। इस दौरान कई बड़े पर्व और धार्मिक आयोजन होते हैं, जो इसे खास बनाते हैं।



फाल्गुन में आने वाले प्रमुख पर्व

  • मंहाशिवरात्रि – शिव और पार्वती के दिव्य मिलन का पर्व
  • होली – रंग, प्रेम और उल्लास का त्योहार



Falgun Month 2026: आज से फाल्गुन माह शुरू, जानें महाशिवरात्रि से लेकर होली और ग्रहण तक की सभी जानकारी
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि की रात करें ये छोटा सा उपाय, करियर और बिजनेस में आ जाएगी तेजी
 

 

Falgun Month 2026 start date phalgun month significance and puja rules
शिव और श्रीकृष्ण को समर्पित है फाल्गुन - फोटो : adobe stock

शिव और श्रीकृष्ण को समर्पित है फाल्गुन
हिंदू धर्म में हर माह किसी न किसी देवी-देवता से जुड़ा होता है। फाल्गुन का महीना विशेष रूप से भगवान शिव और श्रीकृष्ण की उपासना के लिए जाना जाता है।

  • महाशिवरात्रि इसी महीने आती है, जो शिव भक्ति का सबसे बड़ा पर्व है।
  • फाल्गुन माह श्रीकृष्ण और राधारानी की लीलाओं से भी जुड़ा है।
  • वृंदावन, बरसाना और मथुरा में इस महीने फाग गीत, होली उत्सव और धार्मिक आयोजन होते हैं।
Falgun Month 2026 start date phalgun month significance and puja rules
फाल्गुन माह में क्या करना चाहिए - फोटो : adobe stock

फाल्गुन माह में क्या करना चाहिए

  • दान- फाल्गुन महीने में अन्न, वस्त्र, रंग और जरूरत की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे ग्रह दोष दूर होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • सेवा भाव- गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं। ब्राह्मणों और साधु-संतों की सेवा करें। सेवा करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Falgun Month 2026 start date phalgun month significance and puja rules
फाल्गुन माह में क्या करना चाहिए - फोटो : amar ujala
  • नियमित पूजा-पाठ- रोज शिवलिंग का जल या दूध से अभिषेक करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। श्रीकृष्ण की पूजा और नाम स्मरण करें।
  • सात्विक जीवनशैली- मांसाहार और नशे से दूरी बनाएं। नियमित स्नान, ध्यान और योग करें। संयम और शुद्ध आहार से आध्यात्मिक उन्नति होती है।


Shivling: ग्रह कलेश, चंद्र दोष, खराब स्वास्थ्य से छुटकारा पाने के लिए करें शिवलिंग से जुड़ा ये सरल उपाय
Kesar Upay: केसर के ये तीन उपाय सोए हुए भाग्य को करेंगे जागृत, मिलेगा मेहनत का फल

विज्ञापन
Falgun Month 2026 start date phalgun month significance and puja rules
फाल्गुन माह का महत्व - फोटो : adobe stock

फाल्गुन माह का महत्व
फाल्गुन सिर्फ उत्सव का नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और सकारात्मक बदलाव का महीना है। इस दौरान किए गए अच्छे कर्म जीवन में सुख, शांति और संतुलन लाते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed