फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोज सुबह उठकर करें ये 5 काम, सौभाग्य में बदल जाएगा आपका दुर्भाग्य

Wed, 09 Mar 2022 10:47 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 09 Mar 2022 10:47 AM IST
विज्ञापन
Do these work every morning to get money and good luck
चाहते हैं दुर्भाग्य से छुटकारा तो रोज सुबह उठकर करें ये काम - फोटो : iStock

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह-सुबह किए जाने वाले काम का हमारी दिनचर्या पर बहुत गहरा असर पड़ता है। सुबह की शुरुआत अगर प्रभु के नाम से होती है, तो पूरा दिन अच्छा बीतता है। इसलिए रोज सुबह उठकर ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। मान्यताओं के अनुसार इसके अलावा भी कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें सुबह करने से जीवन में कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। ये काम बेहद ही आसान हैं, जिन्हें कोई भी कर सकता है। इन उपायों से भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है और दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में जिन्हें सुबह करने से शुभ फल मिलते हैं... 


हथेली देखना 
रोजाना सुबह उठते ही सबसे पहले अपने हाथों की दोनों हथेलियों को जोड़कर कुछ देर देखें और नीचे दिए गए मंत्र को बोलें। इससे भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है-
कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती।
कलमूले तु गोविंद: प्रभाते करदर्शनम्।।

Do these work every morning to get money and good luck
चाहते हैं दुर्भाग्य से छुटकारा तो रोज सुबह उठकर करें ये काम - फोटो : iStock
गायत्री मंत्र का जाप करें

प्रतिदिन सुबह स्नान आदि करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे आपमें काम करने की क्षमता का विकास होगा। 

Do these work every morning to get money and good luck
चाहते हैं दुर्भाग्य से छुटकारा तो रोज सुबह उठकर करें ये काम - फोटो : iStock
पूजा जरूर करें

धार्मिक मान्यता के अनुसार सुबह स्नान आदि करने के बाद फूल, अगरबत्ती, दीपक आदि से भगवान की पूजा करनी चाहिए। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Do these work every morning to get money and good luck
चाहते हैं दुर्भाग्य से छुटकारा तो रोज सुबह उठकर करें ये काम - फोटो : iStock
सूर्य को अर्घ्य दें

सुबह सूर्यदेव को तांबे के लोटे से अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। इससे पितरों की कृपा सदा हम पर बनी रहती है और सूर्य ग्रह भी मजबूत होता है। तांबे के पानी में कुंकुम व लाल फूल रखें। इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन
Do these work every morning to get money and good luck
चाहते हैं दुर्भाग्य से छुटकारा तो रोज सुबह उठकर करें ये काम - फोटो : iStock
तुलसी पौधे के सामने दीपक जलाएं 

धार्मिक मान्यता है कि सुबह पूजा आदि करने के बाद तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे घर में पॉजीटिव एनर्जी बनी रहती है और नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं कर पाती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed