गुरुवार के उपाय करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। व्यक्ति के अंदर सात्विक गुणों का विकास होता है। उसके ज्ञान में वृद्धि होती है और संतान प्राप्ति के लिए गुरुवार के उपाय कारगर माने गए हैं। इसके साथ ही गुरुजनों का आशीर्वाद पाने के लिए भी गुरुवार के उपाय महत्वपूर्ण है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित है। विष्णु भगवान के आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। ज्योतिष में कुंडली में बृहस्पति ग्रह की मजबूती के लिए गुरुवार के उपाय करने को कहा गया है। गुरुवार के उपाय इस प्रकार हैं -
गुरुवार के दिन जरूर करें ये छह उपाय, बदल जाएगी किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीले रंग का अधिक से अधिक उपयोग करें
इस दिन पूजा में पीले रंग के फूल, चने की दाल, पीले कपड़े और पीले चंदन का उपयोग करना चाहिए। पीले वस्त्र और पीले पुष्प भी धारण करने चाहिए।
भोजन में गुरुवार के दिन चने की दाल का प्रयोग होना चाहिए और नमक नहीं खाना चाहिए। संभव तो इस दिन एक ही समय का भोजन करना चाहिए।
गुरुवार के दिन कोई भी व्यक्ति व्रत कर सकता है परंतु ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह व्रत महिलाओं को विशेष तौर पर करना चाहिए। इस दिन व्रत करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
इस दिन केले की पूजा का विधान है इसलिए इस दिन केला खाना वर्जित होता है। भगवान विष्णु को इस दिन केला अर्पित किया जाता है। व्रत रखने वालों को तो इस दिन केले का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।