फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकरी में छाया है संकट तो करें ये उपाय, तरक्की से लेकर नई जॉब तक सारी चिंताएं होंगी दूर

Wed, 11 Mar 2020 05:55 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 11 Mar 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Best Astrological remedies for job promotion
job

क्या आप अपनी वर्तमान नौकरी को लेकर परेशान हैं या नई जॉब की तलाश में है। अगर ऐसा है तो यह ख़बर आपके लिए कारगर साबित होगी। दरअसल ज्योतिष शास्त्र में नई नौकरी और जॉब में प्रमोशन पाने के लिए अचूक और बेहद कारगर उपाय बताए गए हैं। इसके साथ ही यदि आपकी वर्तमान जॉब में कोई संकट नजर आ रहा है तो उसे दूर करने के लिए उपाय ज्योतिष विज्ञान में बताए गए हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं...

Best Astrological remedies for job promotion
kundali - फोटो : kundali

1. जन्म कुंडली के कर्म भाव को ऐसे करें मजबूत
आपकी कुंडली के दशम भाव जो ग्रह बैठा है, सबसे पहले उस ग्रह को मजबूत करें, तथा इस भाव पर किसी शत्रु ग्रह की दृष्टि है तो उसके भी उपाय करें। इसके लिए आप किसी विद्वान ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं या स्वयं ही जानकारी जुटाकर इस ग्रह को मजबूत कर सकते हैं। 

Best Astrological remedies for job promotion
शनि देव - फोटो : अमर उजाला

2. नौकरी संकट के लिए करें शनि को मजबूत
शनि ग्रह कर्म फलदाता है। यह कर्म भाव यानि कुंडली के दशम भाव का भी अधिपति है। यदि किसी जातक की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर है तो निश्चित ही उसे कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ रही होंगी। ऐसी स्थिति में शनि ग्रह की शांति के उपाय करने चाहिए। इसके निमित्त आप शनिवार व्रत, शनिवार को काले तिल और सरसों के तेल का दान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Astrological remedies for job promotion
ग्रहों की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

3. नवग्रह शांति के लिए करें ये जतन
नवग्रह शांति हवन से सभी ग्रह शुभ हो जाते हैं और फिर जातकों को इसके शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इसके लिए आपको योग्य पंडित से हवन कराना चाहिए। नवग्रह शांति के लिए आप नवग्रह यंत्र को शुभ मुहूर्त में स्थापित कर उसकी आराधना कर सकते हैं। ऐसा करने से नौकरी से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

विज्ञापन
Best Astrological remedies for job promotion
सूर्य देव

4. नौकरी प्रमोशन या बड़ा पद पाने के लिए करें यह उपाय
सूर्य ग्रह सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति और लीडरशिप का कारक है। यानि जब आपकी तरक्की होगी तो आपको उच्च पद प्राप्त होगा और यह बिना लीडरशिप क्वालिटी के संभव नहीं है। अतः सूर्य ग्रह की उपासना कर आप करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल का अर्ग्घ दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed