फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सती के साथ भगवान विष्णु ने किया था छल, मिला पत्थर हो जाने का श्राप

Sun, 14 May 2017 04:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sun, 14 May 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
devi tulsi cursed lord vishnu turn into a black stone

क्‍या आपने कभी सोचा है कि भगवती तुलसी के साथ शालिग्राम की पूजा क्यों होती है। कहीं आप भी तो ऐसा नहीं मानते कि तुलसी ही माता लक्ष्मी है और शालिग्राम पत्‍थर भगवान विष्णु का रूप है। शालिग्राम जरूर भगवान विष्‍णु का ही रूप है, लेकिन मां तुलसी माता लक्ष्मी का रूप नहीं है। एक श्राप के चलते भगवान विष्‍णु ने पत्‍थर का रूप लिया था और ये श्राप दिया था मां तुलसी ने। जानिए इसके पीछे की कहानी

राजजलंधर से हुआ था इनका विवाह

devi tulsi cursed lord vishnu turn into a black stone

पौराणिक कथा के अनासार राक्षस कुल में जन्मी वृंदा नाम की एक कन्या थी, जो भगवान विष्‍णु की परम भक्त थी। जब वृंदा बड़ी हुई तो उनका विवाह राक्षस कुल में दानव राजजलंधर से हुआ। पतिव्रता वृंदा अपने पति की खूब सेवा करती थी।

पति की जीत के लिए किया अनुष्ठान

devi tulsi cursed lord vishnu turn into a black stone

एक बार देवताओं और दानवों में युद्घ हुआ और जब जलंधर युद्घ पर जाने लगा तो वृंदा ने कहा कि वे जब तक वे विजयी होकर वापस नहीं आएंगे, वो अनुष्ठान करेंगी और इस संकल्प के साथ वृंदा पूजा में बैठ गई। उनके व्रत के प्रभाव के कारण देवता जलंधर से हार रहे थे। ऐसे में सभी देवता मदद के लिए भगवान विष्‍णु के पास गए। तब भगवान विष्‍णु ने कहा कि वृंदा मेरी परम भक्त है और मैं उसके साथ छल नहीं कर सकता, लेकिन कोई दूसरा रास्ता ना होने के कारण भगवान विष्‍णु देवताओं की मदद के लिए तैयार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हराया जलंधर को

devi tulsi cursed lord vishnu turn into a black stone

माना जाता है कि भगवान ने जलंधर का ही रूप लिया और वृंदा के महल में पहुंच गए और  जैसे ही वृंदा ने अपने पति को देखा, वे तुरंत पूजा से उठ गई और उनके चरण छू लिए और इसी के साथ वृंदा का संकल्प टूटते ही युद्ध में देवताओं ने जलंधर को मार दिया और उसका सिर काटकर अलग कर दिया। जलंधर का सिर सीधे महल में वृंदा के सामने गिरा। अपने पति का कटा सिर देखकर जब उन्होंने पूछा तो भगवान अपने असली रूप में आ गए।

विज्ञापन

गुस्से में दिया भगवान को श्राप

devi tulsi cursed lord vishnu turn into a black stone

सारी बात समझ आने पर वृंदा ने भगवान को श्राप दे दिया कि आप पत्‍थर के हो जाओ और भगवान उसी समय पत्‍थर के हो गए। जिस कारण देवताओं में हाहाकर मच गया। ऐसे में देवी लक्ष्मी के प्रार्थना करने के बाद वृंदा ने भगवान  को पहले जैसा ही कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed