Conjunction Of Shani And Budh 2025: ज्योतिषियों के मुताबिक 1 मई 2025 को बुद्धि के दाता बुध और न्याय के कारक शनि दोनों एक-दूसरे से 18 डिग्री की कोणीय स्थिति में रहेंगे। दोनों ग्रहों की इस स्थिति से अष्टादश योग बनेगा, जो सभी राशियों को प्रभावित करेगा। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में बुध को वाणी, संचार, बुद्धि, त्वचा और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है और शनि कर्मफलदाता है। वह व्यक्ति को उसके कर्म के आधार पर शुभ-अशुभ फल देते हैं। ऐसे में वह जब भी गोचर या किसी अन्य ग्रहों से युति बनाते हैं, तो कुछ राशि वालों को लाभ प्रदान करते हैं। ऐसे में बुध-शनि की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।
Lucky Rashiyan: 1 मई से मकर समेत इन तीन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, बन रहा है अष्टादश योग
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:29 PM IST
सार
अष्टादश योग नौकरी के नए अवसर ला सकता है। योग के प्रभाव से आपके नए घर की खरीदारी का सपना पूरा होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को अचानक लाभ या नई व्यावसायिक डील्स मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन