{"_id":"5f313b3fe7877e5b2f4b8a99","slug":"chanakya-policy-it-is-very-important-to-work-with-restraint-in-these-three-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाणक्य नीतिः इन तीन चीजों में संयम से काम लेना है अति आवश्यक","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
चाणक्य नीतिः इन तीन चीजों में संयम से काम लेना है अति आवश्यक
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 10 Aug 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आचार्य चाणक्य विद्वान होने के साथ एक अच्छे शिक्षक भी थे। उनकी बताई बातें और शिक्षाएं मनुष्य के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होती है, उन्होंने अपनी चाणक्य नीति में कई ऐसी बाते बताई हैं जिनके अनुसार कुछ कार्यों में संयम बरतना आवश्यक होता है, नहीं तो व्यक्ति को नुकसान उठाना पड़ सकता है। कुछ चीजे ऐसी हैं जिनके पीछे मनुष्य निरंतर भागता रहता है, और उसे पाने का प्रयास करता रहता है लेकिन अत्यधिक लालच या किसी चीज को लेकर अत्यधिक असंतोष नुकसानदायक होता है। इसलिए कुछ चीजों के लिए संतोष रखना जरूरी होता है।
2 of 4
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
चाणक्य नीति के अनुसार, पुरुषों को स्त्रियों के मामले में जल्द बाजी न करते हुऐ संयम से काम लेना चाहिए। स्त्रियों के मामले में लालसा रखने वाले व्यक्ति कभी सम्मान नहीं पाते हैं। स्त्री से मिलने वाले प्रेम, सुख औऱ व्यव्हार से संतोष करना चाहिए। जबरदस्ती प्राप्त करने की लालसा नहीं रखनी चाहिए। जो ऐसा करते हैं, वह जीवन में काफी नुकसान उठाना पड़ता हैं। इसलिए स्त्रियों के मामले में पुरुषों को संयम से काम लेना अति आवश्यक होता है।
3 of 4
आचार्य चाणक्य
- फोटो : Social media
कुछ लोग स्वादिष्ट भोजन देखकर उसे खाते समय बिल्कुल संतोष नहीं रखते हैं, और क्षमता से अधिक भोजन कर लेते हैं। लेकिन चाणक्य के अनुसार भोजन कितना भी स्वादिष्ट लेकिन भोजन करते समय हमेशा संतोष से काम लेना चाहिए। किसी भी चीज की अति नुकसान दायक होती है उसी तरह सही मात्रा में किया गया भोजन जहां हमारे शरीर को पुष्ट बनाता है, वहीं अत्यधिक भोजन करना नुकसानदायक साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आचार्य चाणक्य
- फोटो : social media
चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य को धन से जुड़े मामलो में मनुष्य को संयम बरतना अति आवश्यक होता है। धन से जुड़ी बातों को गुप्त रखना चाहिए, लेकिन धन पाने की लालसा में व्यक्ति को कभी गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए, और न ही कभी दूसरो का धन देखकर अपने मन में लालच लाना चाहिए। नहीं तो ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में एक दिन बहुत पछताते हैं। धन के मामले में संतोष रखना जरुरी होता है। मेहनत और ईमानदारी से कमाया गया धन ही व्यक्ति के लिए सही रहता है। गलत कार्यों से कमाया गया धन व्यक्ति के पास कभी नहीं टिकता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।