आचार्य चाणक्य भारत के महानतम लोगों में से एक थे। इन्होंने धर्म, राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज आदि विभिन्न विषयों पर अपने मतों को खुल कर व्यक्त किया। हजारों साल पहले इनके द्वारा दी गई शिक्षा आज भी प्रासंगिक है। गुप्त साम्राज्य में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। साधारण से दिखने वाले बालक को इन्होंने भारत का महान शासक बना दिया था। इन्होंने कई महान ग्रंथों की रचना की, जिनका आज के समय में भी काफी ज्यादा मूल्य है। आचार्य चाणक्य अपने समय के महान अर्थशास्त्री थे। एक राजा को राजव्यवस्था कैसे चलानी चाहिए? उसका पूरा उल्लेख हमें इनके द्वारा लिखी गई पुस्तक अर्थशास्त्र में मिलता है। उस समय आचार्य चाणक्य ने सामाजिक और व्यवहारिक रिश्तों को लेकर लोगों को कई अच्छी-अच्छी बातें बताईं, जिसका जिक्र हमें चाणक्य नीति में मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य द्वारा कही गई उन बातों को, जिसके जरिए रिश्तों के भीतर मिठास लाया जा सकता है।
Chanakya Niti: रिश्तों में लानी है मिठास, तो आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें खास ध्यान
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 13 Jul 2021 06:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन