फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Purnima 2021 Upay: चैत्र पूर्णिमा के दिन ये चार उपाय करने से जीवन में आता है खूब पैसा

Tue, 27 Apr 2021 06:37 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 27 Apr 2021 06:37 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Purnima 2021 dhan prapti ke Upay
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : @pixabay

चैत्र पूर्णिमा तिथि 27 मार्च, मंगलवार को है। हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। पुण्य फल की प्राप्ति के लिए इस दिन पवित्र नदी अथवा जलकुंड में स्नान किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पूर्णिमा का दिन माता लक्ष्मी को भी अत्यंत प्रिय होता है। पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने लगती है। पूर्णिमा के दिन आप भी ये उपाय कर सकते हैं-

Chaitra Purnima 2021 dhan prapti ke Upay
मां लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी की करें आराधना

पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उनका हल्दी से तिलक करें। अगले दिन इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर वहां रख दे जहां आप अपना धन रखते हैं। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।

Chaitra Purnima 2021 dhan prapti ke Upay
चंद्र देव - फोटो : अमर उजाला

इस मंत्र का करें जाप

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:" या " ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:. " मंत्र का जप करते हुए अर्ध्य देना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Purnima 2021 dhan prapti ke Upay
पीपल का पेड़ - फोटो : सोशल मीडिया
पीपल के वृक्ष की करें आराधना

शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करना चाहिए। 

विज्ञापन
Chaitra Purnima 2021 dhan prapti ke Upay
पूर्णिमा का चांद - फोटो : @pixabay
चंद्र देव को दें अर्घ्य

वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी में से किसी को चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए। पति- पत्नी साथ में भी अर्घ्य दे सकते हैं। इस उपाय से आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता का रस बना रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed