फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2022: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार चढ़ाएं इस रंग के फूल, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Sat, 02 Apr 2022 12:01 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 02 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022 offer flowers of this color according to the zodiac To please Goddess Durga
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार चढ़ाएं इस रंग के फूल - फोटो : iStock

Chaitra Navratri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो रही है, जो कि 11 अप्रैल तक मनाई जाएगी। नवरात्रि का पहला दिन हिंदू नववर्ष का आरंभ भी माना जाता है। चैत्र नवरात्रि पर देवी दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। इन नौ दिनों में मां जगदंबे की विधि-विधान से पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। नवरात्रि में मां दुर्गा के प्रसन्न करने के लिए विधि विधान से पूजा करते हैं और मां दुर्गा के प्रिय पकवानों का भोग लगाते हैं, ताकि माता रानी प्रसन्न होकर हमारी सभी मनोकामनाओं को पूरा करे दें। साथ ही मां जगदंबे की पूजा में फूल भी काफी महत्पूर्ण होते हैं। मान्यता है कि मां दूर्गा को लाल गुड़हल के फूल बेहद पसंद होते हैं। इसके अलावा, ज्योतिष के अनुसार आप नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के दौरान अपनी राशि अनुसार फूल अर्पित करके मां जगदंबे की कृपा पा सकते हैं। आइए जानते हैं मनोकामना पूर्ति के लिए राशि के अनुसार कौन से फूल अर्पित करने चाहिए...

Chaitra Navratri 2022 offer flowers of this color according to the zodiac To please Goddess Durga
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार चढ़ाएं इस रंग के फूल - फोटो : iStock
नवरात्रि में राशि के अनुसार चढ़ाएं फूल

मेष- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और शुभ रंग लाल है। इस राशि के लोगों को मां दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ाने चाहिए। 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि का भी स्वामी ग्रह मंगल है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी मां दुर्गा की पूजा लाल रंग के फूलों से करनी चाहिए। 

Chaitra Navratri 2022 offer flowers of this color according to the zodiac To please Goddess Durga
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार चढ़ाएं इस रंग के फूल - फोटो : istock

वृष- वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र का प्रिय रंग सफेद हैं। ऐसे में इस राशि के लोग मां दुर्गा की पूजा में सफेद रंग के फूल जैसे सफेद गुड़हल, सफेद गुलाब, हरसिंगार आदि को चढ़ा सकते हैं। 
कर्क- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और चंद्रमा को भी सफेद रंग पसंद होता है। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को मां दुर्गा की पूजा सफेद कमल, चमेली आदि से करनी चाहिए। 
तुला- तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के लिए सफेद रंग के फूलों का उपयोग करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022 offer flowers of this color according to the zodiac To please Goddess Durga
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार चढ़ाएं इस रंग के फूल - फोटो : istock

मिथुन- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है और बुध ग्रह का प्रिय रंग हरा एवं पीला होता है। ऐसे में मिथुन राशि के लोगों को नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में पीले रंग के फूलों जैसे गेंदा, कनेर आदि का उपयोग करना चाहिए। 
कन्या- कन्या राशि का भी स्वामी ग्रह बुध है, इसलिए इस राशि के जातकों को मां दुर्गा की पूजा पीले रंग के फूलों से करनी चाहिए। 
धनु- वहीं धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं और उनका प्रिय रंग पीला है। ऐसे में धनु राशि वालों को पीले रंग के फूलों से मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। 
मीन- मीन राशि के भी स्वामी ग्रह बृहस्पति देव ही हैं। ऐसे में आपको पीले रंग के फूलों से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2022 offer flowers of this color according to the zodiac To please Goddess Durga
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार चढ़ाएं इस रंग के फूल - फोटो : istock

सिंह- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और पसंदीदा रंग नारंगी और लाल है। आपको लाल और नारंगी रंग के फूलों से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed