नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना की जाती है। यानी आज 31 मार्च को मां को सातवें स्वरुप मांं कालरात्रि की पूजा का विधान है। इनकी पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और दुश्मनों का नाश होता है। ऐसी मान्यता है कि इनका स्मरण करने से ही बुरी शक्तियां दूर चली जाती हैं। साथ ही ग्रह की बाधाओं भी दूर हो जाती हैं।
{"_id":"5e8212378ebc3e6fed131ad8","slug":"chaitra-navratri-2020-day-7-mata-kalaratri-mantra-arti-vrat-katha-puja-vidhi-in-hindi-significance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्रि 2020: मां कालरात्रि की उपासना होती है बहुत खास, सभी राक्षस, भूत पिशाच और नकारात्मक ऊर्जा से मिलता है छुटकारा","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
चैत्र नवरात्रि 2020: मां कालरात्रि की उपासना होती है बहुत खास, सभी राक्षस, भूत पिशाच और नकारात्मक ऊर्जा से मिलता है छुटकारा
Tue, 31 Mar 2020 08:16 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 31 Mar 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा
चैत्र नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा
कई विनाशकारी रूपों में से एक
- देवी कालरात्रि को व्यापक रूप से माता काली, महाकाली, भद्रकाली, भैरवी, रुद्रानी, चामुंडा, चंडी और दुर्गा के कई विनाशकारी रूपों में से एक माना जाता है। मां के इस स्वरुप की पूजा करने वालों भक्तों पर किसी भी तरह का संकट नहीं आता है।
चैत्र नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा
उपासना करने से राक्षस, भूत पिसाच और नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर
- देवी के इस रूप की उपासना नवरात्रि के सातवें दिन करने से सभी राक्षस, भूत पिसाच और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। मां की पूजा करने वालें लोगों पर मां विशेष कृपा करती हैं और हर दम अपने भक्तों की रक्षा के लिए तत्पर रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा
मां के हैं तीन नेत्र
- माता के शरीर का रंग काले बादल की तरह एकदम काला है। सिर के बाल बिखरे हुए हैं। गले में बिजली की तरह चमकने वाली माला है। इनके तीन नेत्र हैं। मां के इस स्वरुप को देखने भर से दुष्टों का नाश हो जाता है। मां अपने इस रुप से दानवों का नाश करती हैं।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा
मां कालरात्रि को 'शुभंकारी' नाम से भी जाना जाता है
- मां कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है, लेकिन ये सदैव शुभ फल ही देने वाली हैं। इसी कारण इनका एक नाम 'शुभंकारी' भी है। मां का रुप काफी भयानक है, परंतु मां का जैसा रुप है मां का स्वभाव वैसा नहीं है। मां करुणामयी है और सदैव ही अपने भक्तों की रक्षा करने वाली है।