Bhai Dooj 2026: दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव का समापन भाई दूज के पर्व के साथ होता है। यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, स्नेह और विश्वास को मजबूत करने का अवसर माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसके सुखी, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना करती है। बदले में भाई अपनी बहन के प्रति स्नेह व्यक्त करते हुए उसे उपहार देता है। धार्मिक दृष्टि से भाई दूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व का संबंध भगवान यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी पौराणिक कथा से माना जाता है। आइए जानते हैं साल 2026 में भाई दूज कब मनाई जाएगी, तिलक का शुभ समय क्या रहेगा और इस दिन पूजा की विधि क्या है।
11 नवंबर को मनाई जाएगी भाई दूज, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:56 AM IST
सार
भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व भाई दूज इस साल 11 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन बहन भाई को तिलक कर उसकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती है। जानें भाई दूज की तिथि, तिलक मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और धार्मिक महत्व।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन