फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami 2026: गृह प्रवेश से लेकर इन अनुष्ठानों के लिए बेहद शुभ है वसंत पंचमी का दिन

Fri, 23 Jan 2026 01:43 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 23 Jan 2026 01:43 PM IST
सार

Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी का दिन ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। यह दिन वर्ष के सबसे पावन और मंगलकारी दिनों में गिना जाता है, क्योंकि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। आइए जानते हैं यह दिन किन कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Basant Panchami 2026 know what auspicious work can do on basant panchami
जानें किन कार्यों के लिए शुभ मानी जाती है वसंत पंचमी? - फोटो : Amar Ujala

Basant Panchami 2026: हर वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिन ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। इसी कारण वसंत पंचमी को सरस्वती पूजा और श्री पंचमी भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विद्या की आराधना करने से बुद्धि तेज होती है और सीखने की क्षमता बढ़ती है। 



Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर विद्यार्थियों के लिए विशेष उपाय, शिक्षा और कला में मिलेगी सफलता

वसंतोत्सव की शुरुआत
वसंत पंचमी के साथ ही वसंत ऋतु के आगमन का उत्सव शुरू हो जाता है, जिसे वसंतोत्सव कहा जाता है। यह उत्सव होली तक चलता है और चारों ओर उल्लास, नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है। 

Basant Panchami 2026 know what auspicious work can do on basant panchami
शुभ कार्यों के लिए खास दिन - फोटो : adobestock

शुभ कार्यों के लिए खास दिन
धार्मिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, इसलिए वसंत पंचमी को नए कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। यह दिन वर्ष के सबसे पावन और मंगलकारी दिनों में गिना जाता है, क्योंकि इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। अबूझ मुहूर्त में बिना पंचांग देखे भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं और उन्हें सफल माना जाता है।

Basant Panchami 2026 know what auspicious work can do on basant panchami
इन कार्यों के लिए वसंत पंचमी मानी जाती है शुभ - फोटो : Amar Ujala

इन कार्यों के लिए वसंत पंचमी मानी जाती है शुभ

  • नई विद्या या शिक्षा की शुरुआत
  • नया व्यापार या नौकरी आरंभ करना
  • बच्चों का मुंडन संस्कार
  • अन्नप्राशन संस्कार
  • गृह प्रवेश या अन्य मांगलिक कार्य


Baby Born on Basant Panchami: वसंत पंचमी पर जन्मे बच्चों का भविष्य कैसा होता है? जानें इनका हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2026 know what auspicious work can do on basant panchami
अन्नप्राशन संस्कार का विशेष महत्व - फोटो : adobe stock

अन्नप्राशन संस्कार का विशेष महत्व
जो माता-पिता अपने शिशु का अन्नप्राशन संस्कार कराना चाहते हैं, उनके लिए वसंत पंचमी उत्तम मानी जाती है। जिन बच्चों को अब तक केवल मां का दूध दिया जाता है और अब उन्हें अन्न ग्रहण कराना हो, उनके लिए यह दिन बेहद शुभ होता है। इस अवसर पर दूध-चावल की खीर बनाकर पहले मां सरस्वती को भोग अर्पित किया जाता है। इसके बाद बच्चे को स्वच्छ और नए वस्त्र पहनाकर लकड़ी की चौकी पर बैठाया जाता है। घर के बड़े-बुजुर्ग चांदी की कटोरी और चम्मच से बच्चे को पहली बार अन्न खिलाते हैं। यदि चांदी उपलब्ध न हो, तो स्टील के बर्तन का उपयोग भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
Basant Panchami 2026 know what auspicious work can do on basant panchami
इन कार्यों के लिए वसंत पंचमी मानी जाती है शुभ - फोटो : Amar Ujala

इसके अलावा यह दिन शिक्षा की शुरुआत के लिए भी शुभ माना गया है। किसी नए नया व्यापार या नौकरी के आरंभ के लिए भी यह दिन बेहद मंगल माना जाता है। इस दिन कार्यों की शुरुआत करने से उसमें सफलता मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। बच्चों का मुंडन, गृह प्रवेश या अन्य मांगलिक कार्यों के लिए भी यह दिन शुभ होता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed