Bada Mangal 2023: ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। आज यानी मई 2023 को ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल है। ऐसे में महाबली हनुमान को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए भक्तों के पास एक और मंगलवार बचा हुआ है। इस दिन हनुमत भक्त पूजा अर्चना करते हैं। वहीं देश के कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस दिन विधि विधान से पूजा करने से महाबली हनुमान की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए आखिरी बड़ा मंगल पर उनकी आराधना जरूर करें। साथ ही पूजा के दौरान हनुमान जी आरती भी पढ़ें। इससे संकट मोचन प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकानाएं पूर्ण कर देंगे। आइए जानते हैं हनुमान जी की पूजा विधि और आरती...
Bada Mangal 2023: आखिरी बड़ा मंगल आज, बजरंगबली की पूजा के दौरान करें ये काम, पूरी होगी हर मनोकामना
हनुमान जी की पूजा विधि
श्री हनुमानजी आरती
आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥
जाके बल से गिरिवर कांपे।
रोग दोष जाके निकट न झांके॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई।
सन्तन के प्रभु सदा सहाई॥
दे बीरा रघुनाथ पठाए।
लंका जारि सिया सुधि लाए॥
लंका सो कोट समुद्र-सी खाई।
जात पवनसुत बार न लाई॥
लंका जारि असुर संहारे।
सियारामजी के काज सवारे॥
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आनि संजीवन प्राण उबारे॥
पैठि पाताल तोरि जम-कारे।
अहिरावण की भुजा उखारे॥
बाएं भुजा असुरदल मारे।
दाहिने भुजा संतजन तारे॥
सुर नर मुनि आरती उतारें।
जय जय जय हनुमान उचारें॥
कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरती करत अंजना माई॥
जो हनुमानजी की आरती गावे।
बसि बैकुण्ठ परम पद पावे॥
हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय
जीवनसाथी के साथ रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आखिरी बड़ा मंगल पर हनुमान जी को केसरिया सिन्दूर अर्पित करें। फिर उनके दाहिने पैर से थोड़ा-सा सिन्दूर लेकर अपने और अपने जीवनसाथी के मस्तक पर लगाएं। ऐसा करने से रिश्ते में प्यार बरकरार रहेगा।
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा पर स्नान के बाद करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा शुभ फल
धन प्राप्ति के लिए या किसी तरह की परेशानी से बाहर निकलने के लिए आखिरी बड़ा मंगल पर 3 मुखी रुद्राक्ष की विधि-पूर्वक पूजा करें। फिर हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर धारण करें। ऐसा करने से आपको पैसों संबंधी हर प्रकार की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।