फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Astrology 2021: साल 2021 में चाहते हैं कामयाबी और पैसा तो जरूर करें ये उपाय

Tue, 15 Dec 2020 08:32 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 15 Dec 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
Astrology 2021 remedies for job promotion business in jyotish
करियर टिप्स 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2021 में आप अपने कार्य-व्यापार में तरक्की चाहते हैं तो आपको ज्योतिष में बताए गए इन उपायों को जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आप 2021 में सफलता की ऊंचाइयों को छुएंगे। अपने कार्य क्षेत्र में यदि आप 2021 में कुछ बड़ी उपलब्धि पाने की सोच रहे हैं या फिर उसमें विस्तार देना चाहते हैं तो आपको कामयाबी के लिए ज्योतिष के उपाय कारगर साबित हो सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में दशम भाव से नौकरी-पेशा, कार्यक्षेत्र का विचार किया जाता है। इसे कर्म भाव के नाम से जाना जाता है। आपकी कुंडली में यदि दशम भाव कमजोर है अथवा वह किसी शत्रु ग्रह से पीड़ित है। ऐसी स्थिति में हमें वैदिक ज्योतिष में बताए गए उपाय को करने चाहिए।



नए साल में इन 5 राशिवालों के खाते में आएगा खूब पैसा, आर्थिक लाभ के हैं प्रबल योग

Astrology 2021 remedies for job promotion business in jyotish
कुंडली - फोटो : सोशल मीडिया
कुंडली के दशम भाव को करें मजबूत

आपकी कुंडली के दशम भाव जो ग्रह बैठा है, सबसे पहले उस ग्रह को मजबूत करें। इस भाव पर किसी शत्रु ग्रह की दृष्टि है तो उसके भी उपाय करें। इसके लिए आप किसी विद्वान ज्योतिष से सलाह ले सकते हैं या स्वयं ही जानकारी जुटाकर इस ग्रह को मजबूत कर सकते हैं। 

Astrology 2021 remedies for job promotion business in jyotish
शनि देव - फोटो : अमर उजाला
शनि महाराज की करें आराधना

शनि ग्रह कर्म फलदाता है। यह कर्म भाव यानि कुंडली के दशम भाव का भी अधिपति है। यदि किसी जातक की कुंडली में शनि ग्रह कमजोर है तो निश्चित ही उसे कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ रही होंगी। ऐसी स्थिति में शनि ग्रह की शांति के उपाय करने चाहिए। इसके निमित्त आप शनिवार व्रत, शनिवार को काले तिल और सरसों के तेल का दान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Astrology 2021 remedies for job promotion business in jyotish
हवन - फोटो : shutterstock
घर पर कराएं नवग्रह शांति के लिए हवन

नवग्रह शांति हवन से सभी ग्रह शुभ हो जाते हैं और फिर जातकों को इनके शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इसके लिए आपको योग्य पंडित से हवन कराना चाहिए। नवग्रह शांति के लिए आप नवग्रह यंत्र को शुभ मुहूर्त में स्थापित कर उसकी आराधना कर सकते हैं।

विज्ञापन
Astrology 2021 remedies for job promotion business in jyotish
सूर्य देव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य देव की करें आराधना
सूर्य ग्रह सार्वजनिक और निजी क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति और लीडरशिप का कारक है। जब आपकी तरक्की होगी तो आपको उच्च पद प्राप्त होगा और यह बिना लीडरशिप क्वालिटी के संभव नहीं है। अतः सूर्य ग्रह की उपासना कर आप करियर में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल का अर्घ्य दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed