फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amavasya 2021: 13 मार्च को है शनैश्चरी अमावस्या, इन उपायों को करने से मिलेगी साढ़े साती के बुरे प्रभावों से मुक्ति

Thu, 11 Mar 2021 03:41 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 11 Mar 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Amavasya 2021 know the date of falgun amavasya and take these measures to get rid of shani sade sati or shani Dosha
Amavasya 2021 - फोटो : प्रयागराज

चंद्रमा के घटते आकार के कारण हर माह अमावस्या तिथि आती है। प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष के आखिरी दिन अमावस्या पड़ती है। फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि 13 मार्च 2021 दिन शनिवार को पड़ रही है। अमावस्या तिथि का बहुत महत्व माना जाता है और यदि यह शनिवार के दिन पड़े तो इसका धार्मिक महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या को शनैश्चरी अमावस्या कहा जाता है। शनिवार को पड़ने वाली अमावस्या तिथि साढ़े-साती और शनि ढैय्या के निवारण करने हेतु बहुत खास होती है। तो चलिए जानते हैं शनि की साढ़े-साती के बुरे प्रभावों से बचने के उपाय।

Amavasya 2021 know the date of falgun amavasya and take these measures to get rid of shani sade sati or shani Dosha
शनि की कृपा प्राप्त करने हेतु उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि आप शनि से पीड़ित हैं तो शनि अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल दें और पूजा करें। इससे शनि के प्रभावों से मुक्ति प्राप्त होती है। इसके अलावा शनिदेव को शमी का पेड़ अति प्रिय है। शनि अमावस्या पर शनि दोषों से मुक्ति पाने के लिए शमी के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करें।

Amavasya 2021 know the date of falgun amavasya and take these measures to get rid of shani sade sati or shani Dosha
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : instagram

शनिदेव के कोप से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा बहुत लाभकारी मानी जाती है। शनैश्चरी अमावस्या के दिन हनुमान जी को लाल सिंदूर अर्पित करें और हनुमान जी की पूजा करें। इससे शनि साढ़े साती के बुरे प्रभावों से मुक्ति प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amavasya 2021 know the date of falgun amavasya and take these measures to get rid of shani sade sati or shani Dosha
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि आपके ऊपर शनि की साढ़े-साती, ढैय्या चल रही है या फिर किसी भी प्रकार के शनिदोष से पीड़ित हैं तो शनैश्चरी अमावस्या पर शनि देव के समक्ष तिल के तेल का दीपक प्रज्वलित करें और धूप जलाएं। इसके बाद उन्हें नीले रंग के अपराजिता फूल अर्पित करें। तत्पश्चात आसन लगाकर शनिदेव के इस मंत्र का तीन माला जाप करें।

''ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम:''

विज्ञापन
Amavasya 2021 know the date of falgun amavasya and take these measures to get rid of shani sade sati or shani Dosha
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

शनि अमावस्या के दिन शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें और इस दिन काले कुत्ते या काली गाय को सरसों चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं। इसके अलावा शनिदेव को शांत करने के लिए शनि अमावस्या के दिन 1 लीटर सरसों के तेल की बोतल शनि मंदिर में रख आएं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसके बाद पीछे न मुड़कर न देखें और सीधे घर वापस आ जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed