Kedarnath Dham Yatra 2023: 25 अप्रैल 2023 को केदारनाथ धाम के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। इस दिन से चारधाम यात्रा शुरू होकर अगले 6 महीने तक चलेगी। ऐसे में भगवान भोले के भक्तों में अभी उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित तीन तरफ से विशालकाय पहाड़ों से घिरा केदारनाथ धाम भक्तों की आस्था का प्रतीक है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम में देवाधिदेव महादेव शिवलिंग रूप में विराजमान हैं। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु कण-कण में महादेव की उपस्थिति महसूस करते हैं। मान्यता है कि इस यात्रा से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में यदि आप पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं तो कुछ नियमों को ध्यान रखना बेहद जरूरी है। काहा जाता है कि ऐसा करने से यात्रा के दौरान आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं।
Kedarnath Dham Yatra 2023: शुरू होने वाली है केदारनाथ धाम यात्रा, जाने से पहले जरूर करें ये काम
यात्रा पर जाने से पहले करें ये काम
यदि आप पहली बार केदारनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यात्रा पर जाते समय एक नारियल हाथ में लेकर 11 बार श्री हनुमंते नमः का जाप करें। फिर नारियल को फोड़कर इसके जल को अपने ऊपर छिड़क लें। इसके बाद नारियल की गरी को निकालकर प्रसाद के रूप में खुद भी खाएं और दूसरों में भी बांट दें। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ऐसा करने से यात्रा सफल होती है।
यात्रा के दौरान करें इस मंत्र का जाप
यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के संकट से बचने के लिए नीचे दिए मंत्र का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि इससे रास्ते में आने वाले सभी संकट दूर रहते हैं।
हे कृष्ण द्वारकावासिन क्कासि यादवनंदन।
आपाद्रिभं परिभूतां मां त्रायस्वाशु जनार्दन।।
Vidur Niti in Hindi: भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग, जिनके पास होती हैं ये 6 चीजें
दिशाओं का रखें ध्यान
केदारनाथ धाम यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले दिशाओं का खास ख्याल रखें। आपके घर से केदारनाथ धाम किस दिशा में है ये देखकर ही निकलें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार और शुक्रवार के दिन पश्चिम दिशा, सोमवार व शनिवार के दिन पूर्व दिशा, मंगलवार व बुधवार के दिन उत्तर दिशा और गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।
इन बातों का भी रखें ध्यान
यदि आप सोमवार के दिन यात्रा पर जा रहे हैं तो आईना देखकर और दूध पी कर यात्रा पर निकलें। इसके अलावा मंगलवार के दिन गुड़ खाकर यात्रा करें। बुधवार के दिन धनिया और तिल खाएं। गुरूवार को दही खाकर निकलें। शुक्रवार के दिन जौ खाकर यात्रा करें। इसके अलावा शनिवार के दिन उड़द या अदरक और रविवार को घी या दलिया खाकर निकलने से यात्रा शुभ होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।