फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rawan: रावण जैसा महाज्ञानी और पराक्रमी नहीं था कोई, उसके वैभव को देखकर हनुमान जी भी हो गए थे मुग्ध

Wed, 21 Jun 2023 08:21 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 21 Jun 2023 08:21 AM IST
विज्ञापन
adipurush controversy on ravana look know original look of lankapati ravana according to valmiki ramayan
Adipurush: 'रावण' के किरदार पर क्यों हो रहा बवाल? जानिए वाल्मीकि रामायण के अनुसार कैसी थी लंकापति की छवि - फोटो : अमर उजाला
Interesting Fact of Rawan: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज होते ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के डायलॉग्स से लेकर सभी किरदारों के वेशभूषा और एक्टिंग तक पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा विवाद रावण की छवि को लेकर खड़े हो रहे हैं। इस फिल्म में रावण के किरदार में सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। फिल्म आदिपुरुष में जिस तरह से रावण की छवि दिखाई गई है वो लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रावण को जैसा दिखाया गया है वास्तविक जीवन में वो ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। वाल्मीकि रामायण के अनुसार रावण कैसा दिखता था? रावण का व्यक्तित्व कैसा था? चलिए जानते हैं इसके बारे में...

Hanuman Ji Name Story: जब केसरी नंदन ने निगल लिया सूर्य, ऐसे पड़ा उनका नाम हनुमान 
adipurush controversy on ravana look know original look of lankapati ravana according to valmiki ramayan
Adipurush: 'रावण' के किरदार पर क्यों हो रहा बवाल? जानिए वाल्मीकि रामायण के अनुसार कैसी थी लंकापति की छवि - फोटो : अमर उजाला

भले ही रावण का सर्वनाश उसके अहंकार की वजह से हुआ, लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि रावण महा ज्ञानी और शिव जी का परम भक्त था। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में रावण के ज्ञान और सुंदरता का वर्णन मिलता है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार जब भगवान हनुमान माता सीता की खोज में लंका पहुंचे थे तो वो भी रावण को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए थे। रामायण में लिखा है हनुमान जी ने रावण के वैभव को देखते हुए कहा था कि-

अहो रूपमहो धैर्यमहोत्सवमहो द्युति:।
अहो राक्षसराजस्य सर्वलक्षणयुक्तता॥

adipurush controversy on ravana look know original look of lankapati ravana according to valmiki ramayan
Adipurush: 'रावण' के किरदार पर क्यों हो रहा बवाल? जानिए वाल्मीकि रामायण के अनुसार कैसी थी लंकापति की छवि - फोटो : अमर उजाला
अर्थात्- रावण को देखते ही हनुमान उसकी खूबियों से आकर्षित हो जाते हैं और कहते हैं- रूप, सौन्दर्य, धैर्य, कान्ति तथा सर्वलक्षणयुक्त होने पर भी यदि इस रावण में अधर्म न होता तो यह देवलोक का भी स्वामी बन जाता।

Kanwar Yatra 2023: कब से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा? ये है शिव जी को जल चढ़ाने के लिए सबसे शुभ दिन 
विज्ञापन
विज्ञापन
adipurush controversy on ravana look know original look of lankapati ravana according to valmiki ramayan
Adipurush: 'रावण' के किरदार पर क्यों हो रहा बवाल? जानिए वाल्मीकि रामायण के अनुसार कैसी थी लंकापति की छवि - फोटो : iStock

वाल्मीकि रामायण के अलावा ऐसे कई पौराणिक ग्रंथ और शास्त्र हैं, जिनमें रावण को महाज्ञानी बताया गया है। खुद रावण ने कई शास्त्र लिखे हैं। रावण शिव जी का परम भक्त था, उसने ही शिव तांडव की रचना की थी। इसके अलावा रावण तंत्र, ज्योतिष और अस्त्र-शस्त्र का ज्ञाता था। 

विज्ञापन
adipurush controversy on ravana look know original look of lankapati ravana according to valmiki ramayan
Adipurush: 'रावण' के किरदार पर क्यों हो रहा बवाल? जानिए वाल्मीकि रामायण के अनुसार कैसी थी लंकापति की छवि - फोटो : अमर उजाला

रावण के बारे में कहा जाता है कि रावण को चारों वेदों और छह शास्त्रों का पूर्ण ज्ञान था। रावण के दस सिर इसी ज्ञान के प्रतीक थे। इसी ज्ञान और बुद्धि के बल पर ही रावण का सम्मान उसके शत्रुओं तक में था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed