फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुलसी का पौधा घर के किस कोने में माना गया है शुभ, जानिए वास्तु और धार्मिक महत्व

Mon, 15 Mar 2021 07:38 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 Mar 2021 07:38 AM IST
विज्ञापन
according to vastu shastra tulsi plant where should be planted
हिंदू धर्म में तुलसी पूजनीय होने के साथ इसमें औषधीय गुण भी होते हैं।

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और आस्था का प्रतीक माना गया है। हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के घरों में तुलसी का पौधा जरूर होता है और प्रतिदिन पूजा की जाती है। तुलसी के पत्तों का भोग भगवान को लगाया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी पूजनीय होने के साथ इसमें औषधीय गुण भी होते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है वास्तु और धर्म शास्त्रों के अनुसार तुलसी की पूजा और इस पौधे को लगाने व रखने की दिशा क्या होनी चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ नियम...

according to vastu shastra tulsi plant where should be planted
तुलसी का पौधा - फोटो : Pixabay
वास्तु के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिए उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा अच्छी मानी गई है। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। लेकिन ध्यान रहे तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है।
 
according to vastu shastra tulsi plant where should be planted
tulsi
तुलसी को घर में लगाने से कई सारे फायदे होते हैं, माना जाता है कि इससे पारिवारिक कलह कम होती है। धन लाभ के लिए सुबह उठकर तुलसी के ग्यारह पत्ते तोड़ लें। नौकरी व कारोबार में तरक्की के लिए गुरुवार को तुलसी का पौधा पीले कपड़े में बांधकर, ऑफिस या दुकान में रखें। ऐसा करने से कारोबार बढ़ेगा और नौकरी में प्रमोशन भी हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
according to vastu shastra tulsi plant where should be planted
tulsi vivah - फोटो : file photo
तुलसी के पौधे की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जरूर प्रसन्न होते हैं इसलिए रोजाना शाम के समय दीपक अवश्य जलाना चाहिए। इससे घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा भी नष्ट हो जाती है। तुलसी के पत्तों का नियमित सेवन करने से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह होता है और व्यक्ति की आयु बढ़ती है। संक्रामक रोगों से निपटने के लिए तुलसी बहुत कारगर उपाय है।
 
विज्ञापन
according to vastu shastra tulsi plant where should be planted
tulsi

तुलसी का धार्मिक महत्व-
शास्त्रों में कहा गया है कि तुलसी के पत्तों को रविवार, एकादशी और ग्रहण वाले दिन भूलकर भी नहीं तोड़ना चाहिए। भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की कोई भी पूजा तुलसी दल के बिना पूरी नहीं मानी जाती है। वहीं हनुमान जी को भी भोग में तुलसी दल बहुत ही प्रिय होती है। पुराणों में बताया गया है मृत्यु के समय गंगाजल संग तुलसी के पत्ते लेने से आत्मा को शान्ति और स्वर्ग की प्राप्ति होती है। 

पूजा में कभी भी तुलसी के पत्ते और गंगाजल को बासी नहीं माना जाता। ये दोनों चीजें किसी भी परिस्थिति में बासी और अपवित्र नहीं मानी जाती। माना जाता है कि जिन घरों में रोजाना तुलसी की पूजा होती है वहां कभी यमदूत प्रवेश नहीं करते। इसके साथ ही घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed