फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guruwar Ke Upay: गुरुवार को करें ये 5 सरल उपाय, सुख-सौभाग्य से लेकर धन-दौलत में होगी वृद्धि

Thu, 08 Oct 2026 10:37 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 08 Oct 2026 10:37 AM IST
सार

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन कुछ सरल उपाय करना लाभकारी होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि और जीवन में कई बदलाव दिखते हैं। आइए इन्हें जानते हैं।

विज्ञापन
5 remedies of thursday for success and growth Guruwar Ke Upay
Guruwar ke Upay - फोटो : अमर उजाला

Guruwar Ke Upay: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फल प्राप्त होते हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करना भी कल्याणकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन उपायों को करने से विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही, जीवन में आ रही अड़चनें दूर होने के साथ मनचाहे परिणाम मिलने के योग बनते हैं। आइए जानते हैं गुरुवार की शाम किए जाने वाले इन 5 आसान और प्रभावी उपायों के बारे में।

Trending Videos
5 remedies of thursday for success and growth Guruwar Ke Upay
Guruwar Ke Upay - फोटो : AI

केले के पेड़ की पूजा करें
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें। इस दौरान पेड़ की जड़ में चने की दाल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं और विवाह के योग बनते हैं।

5 remedies of thursday for success and growth Guruwar Ke Upay
Guruwar Ke Upay - फोटो : adobe stock

पांच कोनों में दीपक जलाएं
गुरुवार की शाम घर के पांच कोनों में दीपक जलाएं। इस दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप भी करें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और यह उपाय लाभकारी माना जाता है।
सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का करें स्मरण, जानें इस दिन क्या करें और किन बातों से बचें
पीले वस्त्र पहनें
गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें और भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भाग्य मजबूत होता है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 remedies of thursday for success and growth Guruwar Ke Upay
Guruwar Ke Upay - फोटो : freepik

पीली मिठाई का भोग लगाएं
इस दिन भगवान विष्णु को पीली मिठाई का भोग लगाएं और बाद में प्रसाद लोगों में बांटें। मान्यता है कि ऐसा करना शुभ होता है और इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

विष्णु चालीसा का पाठ करें
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान विष्णु चालीसा का पाठ करें। साथ ही, भगवान को गुड़ का भोग लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और साधक को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्तूबर को नवरात्रि का पहला दिन, जानें पूजा विधि से लेकर कलश स्थापना का मुहूर्त
सर्वपितृ अमावस्या 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर कर लें यह एक उपाय, सभी दोष और पापों से मिल सकती है मुक्ति
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed