फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्तूबर को नवरात्रि का पहला दिन, जानें पूजा विधि से लेकर कलश स्थापना का मुहूर्त

Wed, 07 Oct 2026 01:06 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 07 Oct 2026 01:06 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2026: हर बार शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होता है। इस साल 11 अक्तूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। आइए इस दिन के महत्व और पूजन को जानते हैं।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 Date puja vidhi kalash sthapana muhurat in hindi
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में चार नवरात्रि मनाई जाती हैं, जिनमें शारदीय नवरात्रि को विशेष और प्रमुख माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान देवी मां की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस नवरात्रि के दौरान दुर्गाष्टमी और महानवमी जैसे पर्व भी मनाए जाते हैं। इसके साथ ही दशहरा, करवा चौथ और दिवाली जैसे बड़े पर्वों का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस साल 11 अक्तूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के पहले दिन का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसी दिन कलश स्थापना के साथ नवरात्रि की विधिवत शुरुआत की जाती है। इस दिन जौ बोने की भी परंपरा है। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और पूजा विधि।

Trending Videos
Shardiya Navratri 2026 Date puja vidhi kalash sthapana muhurat in hindi
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : freepik
घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
  • 11 अक्तूबर 2026 को घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। 
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

सर्वपितृ अमावस्या 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर कर लें यह एक उपाय, सभी दोष और पापों से मिल सकती है मुक्ति

11 अक्तूबर का चौघड़िया
  • शुभ: सुबह 6:19 से 7:48 बजे तक
  • रोग: सुबह 7:48 से 9:17 बजे तक
  • उद्वेग: सुबह 9:17 से 10:46 बजे तक
  • चर: सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
  • लाभ: दोपहर 12:15 से 1:44 बजे तक
  • अमृत: दोपहर 1:44 से 3:13 बजे तक
  • काल: दोपहर 3:13 से 4:42 बजे तक
  • शुभ: शाम 4:42 से 6:11 बजे तक
Shardiya Navratri 2026 Date puja vidhi kalash sthapana muhurat in hindi
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : freepik
रात का चौघड़िया
  • अमृत: शाम 6:11 से 7:42 बजे तक
  • चर: शाम 7:42 से 9:13 बजे तक
  • रोग: रात 9:13 से 10:44 बजे तक
  • काल: रात 10:44 से 12:15 बजे तक
  • लाभ: रात 12:15 से 1:46 बजे तक
  • उद्वेग: रात 1:46 से 3:17 बजे तक
  • शुभ: रात 3:17 से 4:48 बजे तक
  • अमृत: सुबह 4:48 से 6:19 बजे तक
 

शारदीय नवरात्रि 2026: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें आगमन और विदाई का वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 Date puja vidhi kalash sthapana muhurat in hindi
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : adobe stock
नवरात्रि के पहले दिन पूजा विधि
  • एक साफ चौकी पर माता रानी की मूर्ति स्थापित करें और देवी मां को लाल चुनरी अर्पित करें। 
  • माता का विधि-विधान से श्रृंगार करें और देवी मां को फूल चढ़ाएं और तिलक लगाएं। 
  • माता के समक्ष धूप-दीपक जलाकर पूजा का संकल्प लें।
  • अब मौसमी फल ,मिठाई और कुछ सूखे मैवे भी रख लें।
  • जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें और उसके ऊपर नारियल-लाल चुनरी रखें।
  • कलश स्थापना के साथ जौ बोने की परंपरा भी निभाएं।
  • देवी मां की पूजा-अर्चना करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
  • अंत में माता रानी की आरती करें और अनजाने में हुई गलतियों के लिए देवी मां से क्षमा प्रार्थना करें। 
 

दीपावली 2026: 8 या 9 नवंबर कब मनाई जाएगी दिवाली, जानें लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed