{"_id":"5e74c40c8ebc3e76cc27b11c","slug":"4-things-not-to-buy-on-saturday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये 4 चीजें, लग सकता है शनिदोष","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये 4 चीजें, लग सकता है शनिदोष
Sat, 27 Jun 2020 12:04 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। उस दिन उनकी विशेष रूप से उनकी पूजा-आराधना की जाती है। शनिवार का दिन शनिदेव की आराधना करने का सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि देव की विशेष कृपा मिलती है। लेकिन ज्योतिषशास्तत्र के अनुसार शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए ज्योतिष में कुछ कार्य बताए गए हैं, जिन्हें शनिवार के दिन नहीं करना चाहिए।
शनिवार को लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
लोहे का सामान
- शनिवार को लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन लोहे का कोई भी वस्तु खरीदने से शनिदेव गुस्सा हो जाते है। इस दिन लोहे से बनी हुई चीजों का दान करना चाहिए। इस दिन इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि लोहे से बने सामान खरीद कर घर पर न लाएं जाएं। शनिवार के अलावा आप किसी भी दिन लोहे का सामान खरीद सकते हैं।
शनिवार के दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर
नमक नहीं खरीदना चाहिए।
- शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से कर्ज का बोझ आता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार आप अगर कर्जों से बचना चाहते हैं तो इस दिन नमक न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को काले तिल न खरीदें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
काले तिल नहीं खरीदने चाहिए
- शनिवार को काले तिल कभी न खरीदें ऐसा माना जाता है कि इस दिन काला तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है। शनिदोष को दूर करने के लिए शनिवार को काले तिल का दान और पीपल के पे़ड़ पर चढ़ाने का नियम है।
विज्ञापन
शनिवार को काले रंग के जूते न खरीदें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
काले रंग के जूते
- काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर आप असफलता से बचना चाहते हैं और सफल होना चाहते हैं तो इस दिन भूलकर भी काले रंग के जूते न खरीदें।