फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन में पांच सोमवार लेकिन यह चार हैं सबसे खास

Sun, 24 Jul 2016 12:09 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली। Updated Sun, 24 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
yoga sawan somvar 2016 importance
श‌िव

भगवान श‌िव का पावन महीना सावन शुरु हो चुका है। संक्रांत‌ि के और पूर्ण‌िमा म‌िलाकर सावन में यूं तो कुल पांच संक्रांत‌ि है। लेक‌िन आषाढ़ पूर्ण‌िमा से सावन का आरंभ माना जाए तो इस वर्ष सावन के चार सोमवार आते हैं ज‌िन्हें बहुत ही खास माना गया है। इन चारों सोमवार के द‌िन भगवान श‌िव का जलाभ‌िषेक मनोकामना पूर्ण करने वाला है क्योंक‌ि हर सोमवार को बन रहे हैं कुछ खास योग।

सावन में पांच सोमवार लेक‌िन यह चार हैं सबसे खास

yoga sawan somvar 2016 importance
श‌िव

पूर्ण‌िमा के अनुसार सावन का पहला सोमवार 25 जुलाई को है। शास्‍त्रों के अनुसार यू तो सावन का हर सोमवार बहुत ही शुभ होता है ले‌क‌िन इस सोमवार को स‌िद्ध‌ि और रव‌ि नाम का योग बना है। ऐसे में भगवान श‌िव की भक्त‌ि स‌िद्ध‌ करने के ल‌िए यह सोमवार बहुत ही शुभ है। यह दोनों योग अशुभ योगों के प्रभाव को कम करने वाले हैं। बेल के पत्तों के साथ गंगाजल और दूध म‌िलाकर भगवान श‌िव को अर्प‌ित करने मात्र से बम भोले हो जाएंगे खुश।

सावन में पांच सोमवार लेक‌िन यह चार हैं सबसे खास

yoga sawan somvar 2016 importance
श‌िव पार्वती

सावन का दूसरा सोमवार 1 अगस्त को है। श‌िव भक्तों के ल‌िए यह सबसे खास द‌िन है क्योंक‌ि इस सोमवार को चतुर्दशी त‌िथ‌ि है यानी मास श‌िवरात्र‌ि का महायोग बना है। साथ ही सर्वाथ स‌िद्ध‌ि योग और अमृत योग भी बना है। इसल‌िए इसद‌िन भगवान श‌िव का अभ‌िषेक धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष हर इच्छा को पूर्ण करने वाला है। भगवान श‌िव को प्रसन्न करने के ल‌िए इस सोमवार के द‌िन बेलपत्र के साथ भंग धतूरा भी अर्प‌ित करें तो बाबा भोले अत‌ि प्रसन्न होंगे। इस द‌िन धन और सुख की इच्छा रखने वाले को दूध या गंगा जल में शहद म‌िलाकर श‌िव जी का अभ‌िषेक करना चाह‌िए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सावन में पांच सोमवार लेक‌िन यह चार हैं सबसे खास

yoga sawan somvar 2016 importance
श‌िव

सावन का तीसरा सोमवार 8 अगस्त को है। इस द‌िन स‌िद्ध‌ि योग, अमृत योग और रव‌ि योग बन रहा है। इन त्र‌ियोगों में भगवान श‌िव का अभ‌िषेक बहुत ही शुभ है। इस द‌िन सूर्योदय के समय श‌िव का गंगाजल से अभ‌िषेक मंगलकारी है। इस द‌िन भगवान श‌िव का अभ‌िषेक कर नए काम की शुरुआत कार्य में उन्नत‌ि देना वाला है।

विज्ञापन

सावन में पांच सोमवार लेक‌िन यह चार हैं सबसे खास

yoga sawan somvar 2016 importance
श‌िव पार्वती

सावन का अंत‌िम सोमवार 15 अगस्त को है। इसद‌िन भगवान श‌िव का प्र‌िय प्रदोष व्रत है साथ ही अमृत योग, रव‌ि योग भी है। इस द‌िन व्रत रखकर संध्या के समय श‌िव जी का अभ‌िषेक व‌‌िशेष फलदायी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed