विजया एकादशी व्रत आज है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह व्रत फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। सनातन धर्म में इस व्रत का खास महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति सच्चे हृदय से इस व्रत का पालन करता है तो भगवान विष्णु उसकी समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और उसे हर क्षेत्र में विजय प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं। शास्त्रों के अनुसार, आज के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं -
{"_id":"604620818ebc3ece7a782d89","slug":"vijaya-ekadashi-2021-do-these-five-remedies-to-get-happy-life-in-vijaya-ekadashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vijaya Ekadashi 2021: विजया एकादशी पर आज धन और वैभव पाने के लिए जरूर करें ये पांच काम","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Vijaya Ekadashi 2021: विजया एकादशी पर आज धन और वैभव पाने के लिए जरूर करें ये पांच काम
Tue, 09 Mar 2021 10:46 AM IST
रुस्तम राणा
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
विजया एकादशी 2021
- फोटो : अमर उजाला।
विजया एकादशी पर तुलसी पौधे की पूजा करनी चाहिए।
- फोटो : अमर उजाला
घर की सुख-शांति के लिए करें यह उपाय
विजया एकादशी की शाम तुलसी के सामने गाय के घी का दीपक लगाए और ॐ वासुदेवाय नमः मंत्र बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और घर में किसी भी तरह का संकट नहीं आता है।
फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की एकादशी पर भगवान विष्णु की पीले रंग के फूलों से पूजा अवश्य करनी चाहिए।
- फोटो : अमर उजाला
मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये काम
फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की एकादशी पर भगवान विष्णु की पीले रंग के फूलों से पूजा अवश्य करनी चाहिए। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। पीले रंग के पुष्प जगत के पालनहार विष्णु जी को बेहद ही प्रिय होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विजया एकादशी पर पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।
- फोटो : अमर उजाला।
कर्जमुक्ति के लिए करें यह उपाय
विजया एकादशी पर पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इससे कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
विज्ञापन
विजया एकादशी एकादशी पर पीले रंग के फल, कपड़े व अनाज भगवान विष्णु को अर्पित करें।
- फोटो : सोशल मीडिया
भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये काम
विजया एकादशी एकादशी पर पीले रंग के फल, कपड़े व अनाज भगवान विष्णु को अर्पित करें। बाद में ये सभी चीजें गरीबों को दान कर देनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।