Hariyali Teej Sinjara: आज सिंधारा दूज है। सिंजारा पर्व हरियाली तीज से एक दिन पहले मनाया जाता है, जिसे सिंधारा दूज के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन खासतौर पर शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन वे अपने श्रृंगार की तैयारी करती हैं और अगले दिन होने वाले हरियाली तीज के व्रत के लिए मन को पावन बनाती हैं। सिंजारा के दिन बहू-बेटियों के घर मिठाइयों, नए वस्त्रों, आभूषणों, मेहंदी और श्रृंगार से जुड़ी अन्य वस्तुओं का पैकेज भेजा जाता है, जिसे सिंधारा या सिंजारा कहा जाता है।
Teej Sinjara 2025: हरियाली तीज से पहले सिंजारा क्यों है जरूरी? जानिए इसके पीछे की परंपरा और सामग्री
Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज शादीशुदा महिलाओं के लिए खास होता है क्योंकि यह शिव और पार्वती के पुनर्मिलन का उत्सव है। इस त्योहार से एक दिन पहले सिंजारा मनाई जाती है, जो तैयारियों और खुशियों का प्रतीक है।
कब है हरियाली तीज ?
हरियाली तीज से पहले सिंजारा त्योहार इस साल 26 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। यह दिन श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो रात 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। सिंजारा के अगले दिन, यानी 27 जुलाई को हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
तीज सिंजारा सामग्री लिस्ट
- नए वस्त्र
- हरी चूड़ियां
- सोने के आभूषण
- मांग टीका
- काजल
- मेहंदी
- नथ
- बिंदी
- सिंदूर
- गजरा
- कमरबंद
- बिछिया
- पायल
- झुमके
- बाजूबंद
- अंगूठी
- कंघा
- मिठाई में घेवर
- रसगुल्ला
- मावे की बर्फी
सिंजारा कैसे मनाया जाता है?
सिंजारा के दिन बहू-बेटियों को नौ-नौ प्रकार के स्वादिष्ट मिठाई और पकवान बनाकर खिलाने की परंपरा है। इस खास अवसर पर महिलाएं सिंजारे में मिली मेहंदी अपने हाथों पर लगाकर सुंदर श्रृंगार करती हैं। सिंजारा में भेजे गए नए वस्त्र और गहने वे हरियाली तीज के दिन पहनती हैं। कई इलाकों में सिंजारा के उपहार महिलाओं के बीच प्रेम और सद्भावना के प्रतीक के रूप में एक-दूसरे को दिए जाते हैं। सिंधारा दूज के दिन झूले लगाकर त्योहार को और भी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मिठाइयों और अन्य सामानों का भी वितरण किया जाता है। शाम को माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा के बाद सिंधारा सास को भेंट कर परिवार में सौभाग्य और खुशहाली की कामना की जाती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।