फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shradh 2020: धन प्राप्ति के लिए श्राद्ध में जरूर करें इन सात चीजों का दान

Tue, 25 Aug 2020 01:44 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 25 Aug 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Shradh 2020 Donate these 7 things during pitru paksha to please ancestors
श्राद्ध पक्ष 2020 - फोटो : अमर उजाला

Shradh 2020: श्राद्ध पक्ष 2 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। श्राद्ध में पितरों के तर्पण हेतु दान-पुण्य एवं अन्य प्रकार के कर्मकांड किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध में दानपुण्य किया जाना चाहिए। शास्त्रों में पितृ पक्ष में सात चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। ये सात चीजें इस प्रकार हैं-

Shradh 2020 Donate these 7 things during pitru paksha to please ancestors
तिल

काला तिल
श्राद्ध में काले तिल का दान अवश्य करना चाहिए। इससे दान का फल पितरों एवं दान करने वाले दोनों को प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दौरान पितरों के तर्पण के निमित्त किसी भी चीज का दान करते समय हाथ में काले तिल को लेकर दान करना चाहिए। यदि आप इस दौरान अन्य वस्तुओं का दान न भी कर पाएं तो काले तिल का दान अवश्य ही करें। काला तिल भगवान विष्णु जी को प्रिय है। यह शनि का प्रतीक भी माना जाता है।

Shradh 2020 Donate these 7 things during pitru paksha to please ancestors
चांदी - फोटो : अमर उजाला।

चांदी
शास्त्रों के अनुसार श्राद्ध कर्म में चांदी धातु से निर्मित किसी भी वस्तु का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। पुराणों में पितरों का निवास चंद्रमा के ऊपरी भाग में बताया गया है और चांदी का संबंध चंद्र ग्रह से है। इसलिए श्राद्ध में चांदी, चावल, दूध से पितर प्रसन्न होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shradh 2020 Donate these 7 things during pitru paksha to please ancestors
वाराणसी की खास कढ़ुवा साड़ी - फोटो : अमर उजाला

वस्त्र
मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि जो व्यक्ति श्राद्ध के समय पितरों के निमित्त वस्त्र दान करते हैं उनके ऊपर सदैव पितरों की कृपा बनी रहती है। श्राद्ध में धोती एवं दुपट्टे का दान बहुत ही शुभ माना जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, हमारी तरह हमारे पितरों की आत्मा पर मौसम के परिवर्तन का प्रभाव होता है। उन्हें भी सर्दी, गर्मी का अहसास होता है। ऐसे में वे अपने वंशजों से वस्त्र की भी कामना आदि करते हैं।

विज्ञापन
Shradh 2020 Donate these 7 things during pitru paksha to please ancestors
गुड़ - फोटो : अमर उजाला

गुड़ व नमक
श्राद्ध के समय गुड़ व नमक दान अवश्य करना चाहिए। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उनके आशीर्वाद से घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है। शास्त्रों के अनुसार, नमक के दान से यम का भय भी दूर हो जाता है। गृह-क्लेश को दूर करने के लिए श्राद्ध में इन चीजों का दान जरूर करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed