फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shattila Ekadashi 2023: षटतिला एकादशी आज, जानिए व्रत की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Wed, 18 Jan 2023 07:35 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 07:35 AM IST
विज्ञापन
Shattila Ekadashi 2023 Date Time shattila ekadashi in january shubh muhurt and puja vidhi
जानिए षटतिला एकादशी,व्रत की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

Shattila Ekadashi 2023: सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। इन्हीं एकादशी में एक षटतिला एकादशी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। षटतिला एकादशी हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। षटतिला एकादशी का व्रत 18 जनवरी 2023 को रखा जाएगा। षटतिला एकादशी के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। जो व्यक्ति इस दिन पूरे मन से पूजा-अर्चना करता है उसे पापों से मुक्ति मिलती है। षटतिला एकादशी का व्रत जो जातक रखता है, उसे अपने जीवन में हर तरह के कष्ट और रोग से मुक्ति मिलती है। इस दिन तिल के उपाय करने से अनेक तरह की समस्याओं से छुटकारा प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं षटतिला एकादशी का मुहूर्त और पूजा विधि से। 



Basant Panchami 2023: वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा शुभ फल

Magh Purnima 2023: कब है माघ पूर्णिमा? जानें तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Shattila Ekadashi 2023 Date Time shattila ekadashi in january shubh muhurt and puja vidhi
जानिए षटतिला एकादशी,व्रत की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

षटतिला एकादशी मुहूर्त 
एकादशी तिथि प्रारंभ : 17 जनवरी, मंगलवार, सायं 06:05 मिनट से 
एकादशी तिथि समाप्त: 18 जनवरी, बुधवार, सायं 04:03 मिनट तक 
उदया तिथि के कारण 18 जनवरी के दिन ही षटतिला एकादशी व्रत रखा जाएगा। 

Shattila Ekadashi 2023 Date Time shattila ekadashi in january shubh muhurt and puja vidhi
जानिए षटतिला एकादशी,व्रत की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

षटतिला एकादशी पूजा विधि 

  • षटतिला एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। 
  • इसके बाद पुष्प, धूप अर्पित कर व्रत का संकल्प लें। 
  • अगले दिन द्वादशी पर सुबह उठकर स्नान करें । 
  • इसके बाद भगवान विष्णु को भोग लगाएं और पंडितों को भोजन कराकर पारण करें।  
  • षटतिला एकादशी व्रत रखने से व्यक्ति को धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shattila Ekadashi 2023 Date Time shattila ekadashi in january shubh muhurt and puja vidhi
जानिए षटतिला एकादशी,व्रत की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

षटतिला एकादशी करें ये काम

  • षटतिला एकादशी के दिन पुष्य नक्षत्र में गोबर,कपास, तिल मिलाकर उपले बनाएं और हवन करें। 
  • एकादशी के दिन रात्रि जागरण कर भगवान का भजन और ध्यान करें।  
  • एकादशी के दिन भगवान विष्णु को मिठाई, नारियल, और सुपारी सहित अर्घ्य देकर स्तुति करें।  
  • अगले दिन धूप, दीप नैवेद्य से भगवान विष्णु की पूजा कर खिचड़ी का भोग लगाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed