फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये 5 काम

Fri, 09 Oct 2020 12:09 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 09 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 do not do these five things during Navratri
शारदीय नवरात्रि 2020 - फोटो : navratri 2020

Shardiya Navratri 2020: शारदीय नवरात्रि पर्व हिन्दू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार 17 अक्तूबर से शुरु हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन उत्सव में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। माता के भक्त आशीर्वाद पाने के लिए नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। नवरात्रि व्रत के नियमानुसार इन दिनों कुछ कार्यों को भूलकर भी नहीं करने चाहिए। 

Shardiya Navratri 2020 do not do these five things during Navratri
प्याज और लहसुन - फोटो : सोशल मीडिया
भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

नवरात्रि व्रत के नियमानुसार, घर में कलश स्थापना, अखंड ज्योति जला रखी है या माता की चौकी का आयोजन कर रहे हैं तो घर को खाली छोड़कर नहीं जाना चाहिए। नवरात्रि में खाने में प्याज, लहसुन और नॉन वेज नहीं लेना चाहिए।

Shardiya Navratri 2020 do not do these five things during Navratri
कुट्टू का आटा - फोटो : सोशल मीडिया
इन चीजों का कर सकते हैं सेवन

नवरात्रि के व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। व्रत में कुट्टू का आटा, समारी के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे, मूंगफली लेने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 do not do these five things during Navratri
wallet - फोटो : wallet
भूलकर भी न करें चमड़े से बनी वस्तुओं का प्रयोग

इन नौ दिनों में व्रत रखने वाले लोगों को चमड़े की बेल्ट, चप्पल-जूते, जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। भूलकर भी अगर आपने नवरात्रि में ऐसा कोई काम किया तो भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए इन नौ दिनों में ऐसे काम करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2020 do not do these five things during Navratri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दाढ़ी-मूंछ और बाल न कटवाएं

नवरात्रि व्रत के नियमानुसार, नवरात्रि का व्रत रखने वालों को इन दिनों में दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए। व्रत के दौरान नाखून भी नहीं काटने चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed