फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pradosh Vrat 2025: गृह कलह और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए प्रदोष व्रत पर करें ये काम

Thu, 04 Sep 2025 07:08 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 04 Sep 2025 07:08 AM IST
सार

September Pradosh Vrat 2025: भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस बार यह उपवास 5 सितंबर 2025 को रखा जा रहा है। 

विज्ञापन
September Pradosh Vrat 2025 upay for happy family know puja muhurat
Pradosh Vrat 2025 - फोटो : अमर उजाला

September Pradosh Vrat 2025: भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस बार यह उपवास 5 सितंबर 2025 को रखा जा रहा है। इस तिथि पर शुक्रवार का संयोग होने के कारण ये शुक्र प्रदोष कहलाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की उपासना करने से साधक को विशेष फलों की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा तनाव से राहत और जीवन में सुख-समृद्धि भी बनी रहती हैं। शास्त्रों में प्रदोष को महादेव की उपासना का सर्वश्रेष्ठ अवसरों में गिना जाता है। यदि इस दिन उन्हें केवल बेलपत्र चढ़ाया जाए, तो वह प्रसन्न होते हैं और साधक की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। हालांकि, इस तिथि पर कुछ सरल उपाय करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति के योग भी बनते हैं। साथ ही अटके कामों को गति मिलती है। ऐसे में आइए इन उपायों को जानते हैं।

September Pradosh Vrat 2025 upay for happy family know puja muhurat
Pradosh Vrat 2025 - फोटो : freepik
प्रदोष व्रत के दिन करें ये काम
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक प्रदोष व्रत के दिन आप शिवलिंग पर दूध में तिल डालकर अभिषेक करें। इससे मानसिक शांति और कलह से मुक्ति मिलती हैं।
  • माना जाता है कि महादेव की पूजा में शिवलिंग पर चंदन लगाना बेहद शुभ होता है। इससे वह प्रसन्न होते है और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। ऐसे में आप प्रदोष व्रत पर महादेव को चंदन अवश्य अर्पित करें। इसके प्रभाव से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
September Pradosh Vrat 2025 upay for happy family know puja muhurat
Pradosh Vrat 2025 - फोटो : adobe
  • प्रदोष व्रत पर आप महादेव को शमी का फूल अर्पित करें। यह प्रभु को अति प्रिय है। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
  • प्रदोष व्रत पर आप शिवलिंग पर दूध, दही, शहद, घी और गुड़ चढ़ाएं। इससे महादेव की असीम कृपा प्राप्त होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
September Pradosh Vrat 2025 upay for happy family know puja muhurat
Pradosh Vrat 2025 - फोटो : freepik

प्रदोष व्रत तिथि 

  • त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 5 सितंबर को सुबह 4 बजकर 8 मिनट पर होगा। 
  • समापन 6 सितंबर को तड़के 3 बजकर 12 मिनट पर होगा। 
  • 5 सितंबर 2025 को प्रदोष व्रत मान्य होगा।


शुभ मुहूर्त

  • शाम 6 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 55 मिनट के बीच तक रहेगा। 
  • शोभन, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का संयोग इस व्रत पर बना रहेगा

Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में अवश्य लगाएं ये तीन पेड़-पौधे, पूर्वजों का मिलेगा विशेष आशीर्वाद



Pitru Paksha Daan: पितृपक्ष में ज़रूर दान करें ये वस्तुएं, 7 पीढ़ियों तक रहेगी खुशहाली
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed