September Festival List 2021: भारत उत्सवों का देश है। यहां हर माह कोई न कोई उत्सव मनाया जाता है। सितंबर माह में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आएंगे। इस माह की शुरूआत में अजा एकादशी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक रूप से यह एकादशी व्रत महत्वपूर्ण होती है। इसके साथ ही सितंबर माह में ही हरतालिका तीज पर्व मनाया जाएगा। यह सुहागिन महिलाओं का महत्वपूर्ण पर्व है। इसी महीने गणेश चतुर्थी आएगी। यह उत्सव संपूर्ण भारत में मनाया जाता है। इसी महीने श्राद्ध पक्ष भी प्रारंभ हो रहे हैं। पितरों के तर्पण के लिए श्राद्ध की अवधि महत्वपूर्ण मानी जाती है। वहीं विश्वकर्मा जयंती भी सितंबर माह में मनाई जाएगी। सनातन धर्म में भगवान विश्वकर्मा का महत्वपूर्ण स्थान है। सितंबर माह में पर्यूषण, भाद्रपद अमावस्या, भाद्रपद पूर्णिमा, परिवर्तिनी एकादशी, कन्या संक्रांति, अनंत चतुर्दशी जैसे प्रमुख व्रत त्योहार आएंगे। आइए जानते हैं सितंबर माह के प्रमुख व्रत त्योहार एवं उनकी तिथियां, देखें लिस्ट -
September Festival List 2021: सितंबर माह में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिन्दू पंचांग के अनुसार, अजा एकादशी का व्रत हर साल भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। जो इस बार 3 सितंबर को अजा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक रूप से इस व्रत का विशेष महत्व है।
04 सितंबर: शनि प्रदोष
4 सितंबर को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। शनिवार के दिन पड़ने के कारण यह शनि प्रदोष व्रत होगा। मान्यता के अनुसार प्रदोष व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रत्येक माह की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा का विधान है।
भाद्रपद माह की मासिक शिवरात्रि 6 अगस्त को पड़ेगी। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का तो महत्व माना ही जाता है लेकिन हर माह पड़ने वाली शिवरात्रि भी बहुत महत्व रखती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास में पड़ने वाली अमावस्या को पिठौरी अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इस साल पिठौरी अमावस्या 7 सितंबर को होगी। इसे कुशग्रहणी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक रूप से इस तिथि का विशेष महत्व है।