फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Month 2020: आज से सावन का महीना शुरू, जानिए मुहूर्त और शिव आराधना की विधि

Mon, 06 Jul 2020 01:00 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
sawan month start date from 6 july 2020 sawan somvar 2020 puja vidhi shubh muhurat samagri and puja time
sawan 2020

6 जुलाई , सोमवार से सावन का पवित्र महीना आरंभ हो रहा है। सावन का महीना हिंदू धर्म के देवता भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। हिंदू मान्यता के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव की उपासना का महीना माना जाता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामना पूरी होती है। सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा करने के लिए विशेष दिन माना जाता है। ऐसे में सावन के महीने में सोमवार का महत्व काफी बढ़ जाता है। सावन के सोमवार का व्रत रखने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से सभी तरह की मन्नतें जरूर पूरी होती है। इस बार सावन का महीना सोमवार से आरंभ हो रहा है। इसलिए इसका महत्व काफी है। वहीं सावन के आखिरी दिन भी सोमवार है।  आइए जानते हैं सावन महीने का महत्व, पूजा विधि और संयोग के बारे में.... 



sawan month start date from 6 july 2020 sawan somvar 2020 puja vidhi shubh muhurat samagri and puja time
sawan 2020
सावन सोमवार की तिथियां
इस बार सावन का महीना 6 जुलाई से 3 अगस्त तक चलेगा। जिसमें पांच सावन सोमवार आएगा।
सावन का पहला सोमवार- 06 जुलाई 2020
सावन का पहला सोमवार- 13 जुलाई 2020
सावन का पहला सोमवार- 20 जुलाई 2020
सावन का पहला सोमवार- 27 जुलाई 2020
सावन का पहला सोमवार- 03 अगस्त 2020

Sawan 2020: भगवान शिव को सावन का महीना क्यों है प्रिय? 6 जुलाई को सावन का पहला सोमवार
sawan month start date from 6 july 2020 sawan somvar 2020 puja vidhi shubh muhurat samagri and puja time
sawan 2020
सावन में भगवान शिव की पूजा सामग्री
भगवान शंकर का एक नाम भोलेनाथ भी है। भोलेनाथ ऐसे देवता हैं जो मात्र एक लोटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। उनकी पूजा में किसी भी तरह के स्वादिष्ट पकवान और प्रसाद को चढ़ाने की जरूरत नहीं होती है। शिव जी की पूजा में जल, दूध, दही, फूल,बिल्वपत्र, दूर्वा घास, धतूरा और भांग का प्रयोग किया जाता है।

Sawan 2020: पांच सावन सोमवार के साथ 6 जुलाई से श्रावण का महीना आरंभ, पूजा में भूलकर न करें ये काम
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan month start date from 6 july 2020 sawan somvar 2020 puja vidhi shubh muhurat samagri and puja time
sawan 2020

पूजा विधि
सभी देवी-देवताओं में भगवान शिव की पूजा विधि सबसे आसान मानी जाती है। सावन सोमवार के दिन सबसे जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहनें। इसके बाद अपने घर के आसपास के शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव को गंगाजल  और दूध से जलाभिषेक करें। इसके बाद शिव लिंग पर सभी तरह की पूजा सामग्री को शिवलिंग पर अर्पित करें और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। 

विज्ञापन
sawan month start date from 6 july 2020 sawan somvar 2020 puja vidhi shubh muhurat samagri and puja time
sawan 2020
सावन पूजा शुभ मुहूर्त
इस बार सावन महीने की शुरुआत कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 5 जुलाई रविवार को सुबह 10.15 से होगी, जो 6 जुलाई, सोमवार को सुबह 9.25 तक रहेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed