फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन हुआ खत्म, अब भगवान कृष्ण का महीना भादों हुआ शुरू

Wed, 09 Aug 2017 02:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 09 Aug 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
sawan month end bhadrapada month of lord krishna start

सावन का महीना भगवान शंकर होता है तो भादों श्रीकृष्ण का महीना माना जाता है। 8 अगस्त 2017 से 7 सितम्बर 2017 तक भादों का माह रहेगा। भादों महीना भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेने से संबंधित है। श्रीकृष्ण ने भादों के महीने के कृष्ण पक्ष में भगवान विष्णु के 8वें अवतार के रूप में रोहिणी नक्षत्र के वृष लग्न में जन्म लिया था। भादों का माह भी, सावन की तरह ही पवित्र माना जाता है। इस माह में कुछ विशेष पर्व पड़ते हैं जिनका अपना-अपना अलग महत्त्व होता है।



यह भी पढे़- जीवन में सफल होने के लिए भगवान श्रीकृष्ण से सीखें 5 बातें


 
sawan month end bhadrapada month of lord krishna start

कजरी तीज- भाद्रपद कृष्ण तृतीया को कजरी तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस त्यौहार को उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में विशेष रूप से मनाया जाता है। 10 अगस्त के दिन गुरुवार को यह त्यौहार मनाया जायेगा।

sawan month end bhadrapada month of lord krishna start

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी- भादों महीने की कृष्ण अष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के रूप में मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 14 और 15 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा। पूरे भारत में जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। आधी रात को कृष्ण का जन्म होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan month end bhadrapada month of lord krishna start

गणेश चतुर्थी- जन्माष्टमी के बाद गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री गणेश की पूजा,उपवास  किया जाता है। गणेश चतुर्थी को चन्द्र दर्शन नहीं करने चाहिए।

विज्ञापन
sawan month end bhadrapada month of lord krishna start

परिवर्तनी एकादशी- भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में देवझूलनी एकादशी मनाई जाती है। देवझूलनी एकादशी में विष्णु जी की पूजा, व्रत, उपासना करने का विधान है। देवझूलनी एकादशी को पदमा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed