फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Calendar 2024: आज से सावन का पवित्र महीना शुरू, जानें शिव आराधना के लिए जरूरी सभी चीजें

Mon, 22 Jul 2024 05:40 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 22 Jul 2024 05:40 AM IST
सार

Sawan 2024 First Sawan Somwar Puja Vidhi Shubh Mantra:  सावन के पूरे महीने में शिव भक्त भगवान शिव की पूजा-आराधना करके उन्हें प्रसन्न करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आर्शीवाद प्राप्त करते हैं। शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को मात्र एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करके प्रसन्न किया जा सकता है। सावन माह में आने वाले हर एक सोमवार और शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन
Sawan 2024 Shravan Maas Importance Sawan Calendar First Sawan Somwar Puja Vidhi Shubh Mantra
सावन 2024 - फोटो : अमर उजाला

Sawan 2024 Shravan Maas Importance First Sawan Somwar Puja Vidhi Shubh Muhurat Timings: आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण माह की शुरुआत हर वर्ष श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से होती है और समापन श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन का महीना भगवान शिव को सबसे प्रिय होता है। सावन के पूरे महीने में शिव भक्त भगवान शिव की पूजा-आराधना करके उन्हें प्रसन्न करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए आर्शीवाद प्राप्त करते हैं। शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को मात्र एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करके प्रसन्न किया जा सकता है। सावन माह में आने वाले हर एक सोमवार और शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। सावन माह में कांवड़ यात्राएं निकाली जाती है। सावन माह में सभी शिव मंदिरों में भारी भीड़ एकत्रित होती है और विशेषकर सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। सावन माह के प्रारंभ  होने के मौके पर आइए जानते हैं इस बार क्या-क्या खास रहेगा है। 

Sawan 2024 Shravan Maas Importance Sawan Calendar First Sawan Somwar Puja Vidhi Shubh Mantra
सावन 2024 - फोटो : अमर उजाला
सावन सोमवार 2024 की तिथियां
  • सावन का पहला सोमवार व्रत- 22 जुलाई 
  • सावन का दूसरा सोमवार व्रत- 29 जुलाई
  • सावन का तीसरा सोमवार व्रत- 05 अगस्त 
  • सावन का चौथा सोमवार व्रत-  12 अगस्त 
  • सावन का पांचवां सोमवार व्रत- 19 अगस्त
Sawan 2024 Shravan Maas Importance Sawan Calendar First Sawan Somwar Puja Vidhi Shubh Mantra
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
सावन मंगला गौरी व्रत 2024
  • पहला मंगला गौरी व्रत -       23 जुलाई 2024
  • दूसरा मंगला गौरी व्रत -       30 जुलाई 2024
  • तीसरा मंगला गौरी व्रत -      6 अगस्त 2024
  • चौथा मंगला गौरी व्रत -       13 अगस्त 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2024 Shravan Maas Importance Sawan Calendar First Sawan Somwar Puja Vidhi Shubh Mantra
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला

सावन का महीना इस बार क्यों है खास

  • इस बार सावन का पवित्र महीना बहुत ही विशेष होगा। दरअसल 72 वर्षों बाद सावन के महीने में दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस बार सावन माह सोमवार के दिन आरंभ हो रहा है और इसका समापन भी सोमवार के दिन पर होगा। इस तरह से पूरे श्रावण माह में कुल 5 सावन सोमवार आएंगे। इससे अलावा पूरे सावन माह के दौरान सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि और रवि योग का संयोग रहेगा। वहीं ग्रहों की पोजिशन की बात करें तो सावन माह में कुबेर योग, शुक्रादित्य योग, गजकेसरी योग, शश राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग का संयोग बनेगा।
विज्ञापन
Sawan 2024 Shravan Maas Importance Sawan Calendar First Sawan Somwar Puja Vidhi Shubh Mantra
Sawan 2024 - फोटो : अमर उजाला
  • सावन महीने की शुरुआत-    22 जुलाई 2024
  • सावन महीने का समापन-    19 अगस्त 2024 
  • सावन में शिव उपासना-      29 दिन
  • सावन शुभ संयोग-              72 वर्षो बाद सोमवार से सावन शुरू    
  • सावन सोमवार-                  इस वर्ष सावन में 5 सोमवार 
  • मंगला गौरी व्रत-                 4 मंगला गौरी व्रत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed