फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2024: शिवलिंग के आगे कर दें बस ये छोटा सा काम, चमक जाएगी किस्मत बन जाएंगे बिगड़े काम

Sat, 27 Jul 2024 06:28 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 27 Jul 2024 06:28 AM IST
सार

Shivling Puja Vidhi: भगवान शिव के प्रिय माह सावन की शुरुआत चुकी है। ये माह प्रेम, हरियाली और बरसात का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान पूजा पाठ करने से न केवल संपूर्ण फल की प्राप्ति होती है, बल्कि महादेव की कृपा भी बनी रहती है।

विज्ञापन
sawan 2024 Offering these things to Shivling know Shivling Puja Vidhi
Shivling Puja Vidhi - फोटो : freepik

Shivling Puja Vidhi: भगवान शिव के प्रिय माह सावन की शुरुआत हो चुकी है। ये माह प्रेम, हरियाली और बरसात का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान पूजा पाठ करने से न केवल संपूर्ण फल की प्राप्ति होती है, बल्कि महादेव की कृपा भी बनी रहती है। सावन में चातुर्मास होने के कारण पूरी सृष्टि का संचालन शंकर जी के हाथों में होता है। ऐसे में उनकी पूजा करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। वहीं सावन में आने वाले सभी सोमवार को व्रत रखने का विधान है। इस दिन भगवान शिव की विधि अनुसार पूजा करने के साथ-साथ शिवलिंग पर कुछ खास चीजें भी अर्पित करनी चाहिए, इससे धन लाभ के योग बनते हैं।


आमतौर पर सभी शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते है, जिसे बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने के साथ-साथ कुछ अन्य चीजें भी अर्पित करने का विधान है। इन चीजों को चढ़ाने से महादेव की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

sawan 2024 Offering these things to Shivling know Shivling Puja Vidhi
Shivling Puja Vidhi - फोटो : freepik

गंगाजल 
सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान हमेशा जल में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं, और वहीं कुंवारी कन्याओं को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

sawan 2024 Offering these things to Shivling know Shivling Puja Vidhi
Shivling Puja Vidhi - फोटो : freepik

चावल चढ़ाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जल में चावल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाने से आर्थिक समस्याओं का निवारण होता है। यदि नियमित रूप से ऐसा किया जाए, तो धन लाभ के योग बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2024 Offering these things to Shivling know Shivling Puja Vidhi
Shivling Puja Vidhi - फोटो : freepik

केसर का दूध
महादेव की पूजा अर्चना के लिए सावन माह को बेहद शुभ माना गया है। इस दौरान शिवलिंग की विधिनुसार पूजा की जाती है। ऐसे में शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाने से विवाह के योग बन सकते हैं। इसके अलावा मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती है, और तनाव भी दूर होता है।

विज्ञापन
sawan 2024 Offering these things to Shivling know Shivling Puja Vidhi
Shivling Puja Vidhi - फोटो : freepik

लौंग अर्पित करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार में शिवलिंग पर लौंग अर्पित करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही धन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होने लगती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed