फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2021: सावन माह आज से प्रारंभ, पूजा विधि, महत्व, सावन सोमवार व्रत की तिथियां जानें सबकुछ

Sun, 25 Jul 2021 05:54 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 25 Jul 2021 05:54 AM IST
विज्ञापन
Sawan 2021 starts know here are all details of sawan month
सावन 2021: सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना विधि-विधान से की जाती है। - फोटो : अमर उजाला

सावन का पावन माह आज से प्रारंभ हो गया है। सावन आते ही शिवभक्तों में एक गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह माह शिवजी को बेहद प्रिय है। इस महीने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा की जाती है। श्रावण मास में भगवान शिव शंकर को गंगा जल से अभिषेक किया जाता है। हजारों लाखों शिव भक्त इस महीने भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए कांवड़ यात्रा करते हैं। कंधे में कांवर रखकर शिवजी का स्मरण करते हुए कई किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हैं। हालांकि कोरोना काल के चलते ऐसा नजारा कम देखने को मिलेगा। मान्यता है कि जो कोई भक्त इस महीने भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करता है उसे भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उसकी समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। भक्तों के सारे पाप मिट जाते हैं। आइए जानते हैं भगवान शिव के पावन माह सावन में कैसे उनकी आराधना करें।

Sawan 2021 starts know here are all details of sawan month
सोमवार पूजा विधि - फोटो : self
सावन सोमवार व्रत विधि

सुबह दिन जल्दी उठकर स्नान करें। शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। साथ ही माता पार्वती और नंदी को भी गंगाजल या दूध चढ़ाएं। पंचामृत से रुद्राभिषेक करें, बिल्व पत्र अर्पित करें। शिवलिंग पर धतूरा, भांग, आलू, चंदन, चावल चढ़ाएं और सभी को तिलक लगाएं। प्रसाद के रूप में भगवान शिव को घी शक्कर का भोग लगाएं। धूप, दीप से गणेश जी की आरती करें। अंत में भगवान शिव की आरती करें और प्रसाद का वितरण करें।

 

Sawan 2021 starts know here are all details of sawan month
सावन सोमवार व्रत - फोटो : अमर उजाला।
सावन सोमवार व्रत

सोमवार भगवान शिव का दिन होता है और सावन में पड़ने वाले सोमवार के दिन का महत्व अधिक बढ़ जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन सोमवार व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस बार सावन में 4 सोमवार व्रत पड़ेंगे। सावन सोमवार व्रत 2021 की तिथियां-

दिन  तारीख
सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई 
सावन का दूसरा सोमवार 02 अगस्त
सावन का तीसरा सोमवार 09 अगस्त
सावन का चौथा सोमवार 16 अगस्त 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2021 starts know here are all details of sawan month
सावन माह से जुड़ी पौराणिक कथा - फोटो : अमर उजाला
सावन माह से जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, कहा जाता है। देवासुर संग्राम में समुद्र मंथन से निकले हलाहल विष को कैलाशपति भगवान शिव जी ने पी लिया था। विष के प्रभाव से उनका शरीर बहुत ही ज्यादा गर्म हो गया था जिससे शिवजी को काफी परेशानी होने लगी थी। भगवान शिव को इस परेशानी से बाहर निकालने के लिए इंद्रदेव ने जमकर वर्षा की। कहते हैं कि यह घटनाक्रम सावन के महीने में हुआ था। इस प्रकार से शिव जी ने विषपान करके सृष्टि की रक्षा की थी। तभी से यह मान्यता है कि सावन के महीने में शिव जी अपने भक्तों का कष्ट अति शीघ्र दूर कर देते हैं।

 

विज्ञापन
Sawan 2021 starts know here are all details of sawan month
sawan 2021 - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें विशेष ध्यान

श्रावण के पावन माह में भगवान शिव की पूजा में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जैसे शिव पूजा में केतकी के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि केतकी के फूल चढ़ाने से भगवान शिवजी नाराज होते हैं। इसके अलावा, तुलसी को कभी भी भगवान शिवजी को अर्पित नहीं किया जाता है। साथ ही शिवलिंग पर कभी भी नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिवजी को हमेशा कांस्य और पीतल के बर्तन से जल चढ़ाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed