फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Shravan Sawan Month 2020: know how to to please Lord shiva in sawan month

Sawan 2020: इस सावन में मनोकामना पूर्ति के लिए सुबह-शाम करें शिवजी आराधना, बस इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 07 Jul 2020 07:02 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 07 Jul 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
Shravan Sawan Month 2020: know how to to please Lord shiva in sawan month
सावन 2020 - फोटो : अमर उजाला

सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस पूरे महीने भगवान शिव की आराधना होती है। सावन के महीने में शिवभक्त अपने आराध्य को मनाने के लिए सावन सोमवार का व्रत करते हैं। इसी महीने कांवड़ियों के द्वारा कांवड़ यात्रा की जाती है। शिव के भक्त कांवड़ में लाए गए गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार मां पार्वती ने भोलेनाथ को पति के रूप में पाने के लिए सावन माह में कठोर तप किया था। 

विज्ञापन

मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना करता है उसकी सभी मनोकामना भोले शंकर जरूर पूरी करते हैं। इस बार सावन की शुरूआत जहां सावन से हुई है वहीं माह का अंत भी सावन सोमवार (3 अगस्त 2020) से ही होगा। इसके साथ ही सावन माह में 11 सर्वार्थ सिद्धि योग, 10 सिद्धि योग, 12 अमृत योग और 3 अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सावन सोमवार की तारीखें
दिन  तारीख
सावन का पहला सोमवार 06 जुलाई 2020
सावन का दूसरा सोमवार 13 जुलाई 2020
सावन का तीसरा सोमवार 20 जुलाई 2020
सावन का चौथा सोमवार 27 जुलाई 2020
सावन का पांचवा सोमवार 03 अगस्त 2020

सावन पूजा का महत्व
श्रावण माह में चंद्र देव की पूजा का भी विधान है। दरअसल, सावन का संबंध श्रावण नक्षत्र से है और इस नक्षत्र का मालिक चंद्रमा है। चंद्रमा शिव के शीश में शोभायमान है। श्रावण माह में सूर्य कर्क राशि में होता है जिसके कारण सूर्य पर चंद्रमा की ठंडक शीतलता प्रदान करती है। इस कारण वर्षा भी होती है। इन सब कारणों से सावन में चंद्रमा की पूजा करने से शिवजी भी प्रसन्न होते हैं।

सावन माह में करें सुबह-शाम शिव आराधना
सावन माह में रोजाना सुबह-शाम शिवजी की आराधना करनी चाहिए। इस पावन माह में शिव का जलाभिषेक करें। वहीं अगर विधिवत पूजा नहीं कर पाते हैं तो दीपक अवश्य जलाएं। इस दौरान ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप 108 बार करें। यह मंत्र रुद्राक्ष की माला के साथ करें।

सावन सोमवार की पूजा में इन बातों का रखें विशेष ध्यान
शिवजी की पूजा में केतकी के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि केतकी के फूल चढ़ाने से भगवान शिवजी नाराज होते हैं। इसके अलावा, तुलसी को कभी भी भगवान शिवजी को अर्पित नहीं किया जाता है। साथ ही शिवलिंग पर कभी भी नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिवजी को हमेशा कांस्य और पीतल के बर्तन से जल चढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed