फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सकट गणेश चौथ आज, संकट से पाना है छुटकारा तो इस मुहूर्त में करें पूजा

Fri, 05 Jan 2018 09:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Fri, 05 Jan 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi Sakat Chauth know muhurat or worship time of lord ganesha

माघ माह की कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी बेहद खास मानी जाती है। इस दिन सभी सकंट हरने वाले भगवान गणेश की पूजा की जाती है, इसीलिए इसे सकंष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है। इस बार वर्ष का पहला संकष्टी गणेश चौथ 5 जनवरी को है। इसे व्रकतुंडी चतुर्थी, माही चौथ और तिलकुट व्रत चतुर्थी भी कहा जाता है। पुराणों में इस व्रत का काफी महत्व है। खासकर महिलाओं के लिए इस व्रत को काफी उपयोगी माना जाता है। जानें व्रत करने का सही तरीका 

Sankashti Chaturthi Sakat Chauth know muhurat or worship time of lord ganesha

इस चतुर्थी के दिन गणेश जी को तिल का प्रसाद अर्पित करके पूजा करने का विधान है इसलिए इसे तिल चतुर्थी भी कहा जाता है। इस दिन गणेश जी का पंचामृत से स्नान करने के बाद, लाल फूल, अक्षत, रोली, मौली अर्पित करें साथ ही तिल से बनी वस्तुओं का भोग लगाए।

Sankashti Chaturthi Sakat Chauth know muhurat or worship time of lord ganesha

गणेश जी को भगवान शिव से वरदान प्राप्त है कि जो व्यक्ति संकष्टी चतुर्थी के दिन व्रत रखकर गणेश जी की पूजा करेगा और शाम में चन्द्रोदय के बाद शिव सहित गणेश जी की पूजा करेगा उसके सारे संकट दूर हो जाएंगे। गणेश जी के पूजा-अर्चना के बाद रात 9.30 बजे चंद्रोदय के समय चंद्र देवता को अर्घ्य दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi Sakat Chauth know muhurat or worship time of lord ganesha

 मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी के व्रत से शारीरिक कष्ट एवं मानसिक परेशानियों में कमी आती है। यह व्रत आर्थिक समस्याओं को भी दूर करने वाला कहा गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed