Ram Navami 2023 Wishes Messages Quotes In Hindi: आज रामनवमी का पावन त्योहार है। राम नवमी का त्योहार बेहद ही खास और पवित्र माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और पुष्य नक्षत्र पर रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक पावन त्योहार है। इस पर्व को भगवान श्रीराम को समर्पित किया गया है। मान्यता है कि इस दिन ही मर्यादा पुरुषोत्त्म श्रीराम का जन्म हुआ था। इसी के चलते इस दिन हर घर में भगवान श्री राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यह तिथि हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। इस दिन लोग श्री राम की पूजा तो करते ही हैं। साथ ही अपने दोस्तों और परिजनों को राम नवमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। इस खुशी के मौके पर कई अपने प्रियजन मैसेज के माध्यम से बधाई संदेश भी भेजते रहते हैं। आप भी अपने प्रियजन को व्हाट्सएप, फ़ेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे ही शुभकामना संदेश भेजें ।
Ram Navami 2023 Wishes: रामनवमी पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें ये शुभकामना संदेश
श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन
हरण भवभय दारुणाम
नवकंज लोचन, कंज मुख कर
कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक बधाई।
जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
हैप्पी राम नवमी।
गुणवान तुम बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम हनुमान तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को,
आपको और आपके परिवार को,
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।