फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2025: राखी की थाली में जरूर होनी चाहिए ये पांच चीजें, मिलते हैं शुभ फल

Wed, 06 Aug 2025 11:26 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 06 Aug 2025 11:26 AM IST
सार

इस साल यह पावन त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। आइए जानते हैं रक्षाबंधन की पूजा थाली में किन चीजों को शामिल करना शुभ होता है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 shubh muhurat Raksha Bandhan Thali Samagri list
rakhi - फोटो : adobe stock

Raksha Bandhan Thali Samagri: रक्षाबंधन, भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक पर्व है, जो हर साल सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल यह पावन त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं।



राखी के त्योहार को खास बनाने के लिए बहनें पहले से ही तैयारियों में जुट जाती हैं। इनमें पूजा की थाली सजाना एक अहम हिस्सा होता है। यदि इस थाली में कुछ विशेष वस्तुएं सही विधि से शामिल की जाएं, तो यह शुभ और फलदायक मानी जाती है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन की पूजा थाली में किन चीजों को शामिल करना शुभ होता है।

Raksha Bandhan 2025 Upay: रक्षाबंधन पर करें ये पांच उपाय, भाई के जीवन में आएगा सौभाग्य और तरक्की
Vastu Tips For Health: घर पर इस तरह के वास्तु दोष होने पर हो सकते हैं तरह-तरह के रोग
 

Raksha Bandhan 2025 shubh muhurat Raksha Bandhan Thali Samagri list
पूजा की थाली में रखें ये शुभ वस्तुएं - फोटो : Freepik
पूजा की थाली में रखें ये शुभ वस्तुएं
कुमकुम या रोली

राखी बांधने से पहले भाई के मस्तक पर तिलक करना परंपरा का अहम हिस्सा है। तिलक के लिए थाली में कुमकुम या रोली अवश्य होनी चाहिए। यह दीर्घायु, विजय और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।
Raksha Bandhan 2025 shubh muhurat Raksha Bandhan Thali Samagri list
पूजा की थाली में रखें ये शुभ वस्तुएं - फोटो : adobe stock
अक्षत (चावल)
पूजा में उपयोग होने वाले कच्चे चावल, जिन्हें अक्षत कहा जाता है, शुभता के प्रतीक होते हैं। तिलक के बाद भाई के मस्तक पर अक्षत लगाना रक्षाबंधन की पूजा विधि का भाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 shubh muhurat Raksha Bandhan Thali Samagri list
पूजा की थाली में रखें ये शुभ वस्तुएं - फोटो : adobe stock
दीपक 
आरती के लिए थाली में दीपक जरूर रखें। राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारना बुरी नजर से बचाव का उपाय माना गया है। इससे भाई के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025 shubh muhurat Raksha Bandhan Thali Samagri list
पूजा की थाली में रखें ये शुभ वस्तुएं - फोटो : iStock
मिठाई
भाई-बहन के रिश्ते की मिठास को दर्शाने के लिए थाली में मिठाई अवश्य होनी चाहिए। राखी बांधने के बाद एक-दूसरे को मिठाई खिलाना शुभ होता है और प्रेम को बढ़ाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed